मॉनसून की बारिश मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में कहर बन गई है. भारी बारिश की वजह से कोल्हापुर की हिरण्यकेशी नदी का पुल धंस गया. पुणे में सीवेज के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से 2 साल के बच्चे की मौत हो गई. बीएमसी ने आज मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. सोनम रघुवंशी की जमानत मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज मैंगो फेस्टिवल की शुरुआत करेंगे. केतन मर्डर के केस में सिया-चेतन की रिमांड आज पूरी हो रही है. दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा.अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच अब जमीन घोटाले तक पहुंच गई है. अनिल मिश्रा और गोपाल राव को एसआईटी ने पूछताछ के लिए बुलाया है. अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धालुओं के नाम एक विशेष पत्र जारी कर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं. ईरान में खामेनेयी के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए भारत से श्री श्री के प्रतिनिधि तेहरान पहुंचे.
ये भी पढ़ें-राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सपा, कांग्रेस मुखर, पर मायावती की बसपा ने क्यों ओढ़ी चुप्पी? इनसाइड स्टोरी
ये भी पढ़ें-मुंबई मेनहोल में मौत: 4 सस्पेंड अधिकारियों की सैलरी और जिम्मेदारी Vs मृतक की सैलरी और जिम्मेदारी
LIVE UPDATES...
कर्नाटक में अंडरग्राउंड ड्रेनेज बनाने के काम के दौरान मिट्टी धंसने से एक मज़दूर की मौत
कर्नाटक में बुधवार को हुब्बल्ली में अंडरग्राउंड ड्रेनेज बनाने के प्रोजेक्ट के दौरान मिट्टी का ढेर धंसने से 41 साल के एक कंस्ट्रक्शन वर्कर की मौत हो गई. मरने वाले की पहचान अन्नगेरी तालुक के हल्लिकेरी गांव के रहने वाले मल्लप्पा जोगिन के तौर पर हुई है. यह हादसा तब हुआ जब मल्लप्पा अंडरग्राउंड ड्रेनेज को स्टॉर्मवॉटर ड्रेन से जोड़ने के काम के तहत मिट्टी हटाने के लिए एक गड्ढे में उतरे थे. हाल की बारिश की वजह से मिट्टी ढीली हो गई थी और अचानक धंस गई, जिससे वह उसके नीचे दब गए. बचाव दल और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे और उनका शव बाहर निकाला।
Rain Live: मुंबई मेनहोल मामले में 4 अधिकारी सस्पेंड
मुंबई के साकीनाका इलाके के एक खुले मेनहोल (गटर) में गिरने के कारण 55 साल के मजदूर अफजल शेख की मौत हो गई. इस मामले में BMC ने 4 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है.
Ram Mandir Donation Scam Live: अविनाश शुक्ला को प्रतापगढ़ ले जा रही पुलिस
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अविनाश शुक्ला को लेकर पुलिस की टीम प्रतापगढ़ के लिए निकल गई है.
तेलंगाना में DSP के घर रेड, 200 करोड़ की संपत्ति का खुलासा
तेलंगाना एंटी-करप्शन ब्यूरो ने हैदराबाद में पुलिस कंप्यूटर सर्विसेज के DSP संकीरेड्डी भीम रेड्डी के घर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी कर 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा किया है.
Rain Live: पुणे में पानी से भरे सीवेज के गड्ढे में डूबने से 2 साल के बच्चे की मौत
पुणे में भारी बारिश की वजह से पानी से भरे सीवेज के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से 2 साल के बच्चे की मौत हो गई. 
