NEET-UG 2026 री-एग्जाम 21 जून को होने वाला है. इसे ध्यान में रखते हुए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, बिहार और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में छात्रों के कई व्यवस्थाएं की हैं. ताकि परीक्षा वाले दिन उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो और वे तनाव मुक्त रह सकें. दिल्ली में छात्रों और उनके माता‑पिता के लिए खास व्यवस्थाएं की हैं. दिल्ली सरकार ने सभी 97 परीक्षा केंद्रों पर कूलिंग जोन (Cooling Zones) बनाए हैं. इसके साथ ही कई अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी, जिससे छात्रों को आराम मिले और वे इस अहम परीक्षा पर पूरी तरह ध्यान दे सकें.
एडमिट कार्ड ही होगा पास
नीट परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्र-छात्राएं परीक्षा के दिन दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, बिहार, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और उत्तराखंड में बसों में बिल्कुल मुफ्त सफर कर सकेंगे. मुफ्त यात्रा का लाभ उठाने के लिए छात्रों को किसी अलग पास या पंजीकरण की जरूरत नहीं होगी. बस कंडक्टर को अपना वैध NEET एडमिट कार्ड दिखाने पर बिना किसी किराए के यात्रा की अनुमति मिलेगी.
किन राज्यों में बस यात्रा पूरी तरह फ्री
- आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) - APSRTC बसों में फ्री यात्रा
- दिल्ली (Delhi) - DTC बसों में मुफ्त सफर
- पंजाब (Punjab) - रोडवेज, PUNBUS, PRTC बसों में फ्री (20–22 जून)
- हरियाणा (Haryana) - सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा
- बिहार (Bihar) - सभी सरकारी बसों में फ्री सफर
- ओडिशा (Odisha) - OSRTC बसों में मुफ्त यात्रा
- उत्तराखंड (Uttarakhand) - राज्य के छात्रों के लिए फ्री बस सेवा
उत्तर प्रदेश में बस किराए में करीब 50% छूट
NEET-UG 2026 री-एग्जाम को लेकर CM योगी ने उम्मीदवारों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में एडमिट कार्ड दिखाने पर किराए में 50% छूट देने की घोषणा की है.
कूलिंग जोन से मिलेगी गर्मी से राहत
तेज गर्मी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली समेत कई राज्यों में सरकार ने हर NEET परीक्षा केंद्र पर कूलिंग जोन बनाए हैं. ये जगहें छात्रों और उनके साथ आए लोगों के लिए आरामदायक इंतजार करने की सुविधा देंगी, जिससे वे गर्मी से बच सकें और परीक्षा का दिन आसान बने. इसके साथ ही पीने का पानी और खाने के लिए हल्के स्नैक्स आदि की व्यवस्था भी की गई है.
यह भी पढ़ें:- NEET एग्जाम के दिन DTC में फ्री यात्रा, कूलिंग जोन और पानी, जानिए क्या है दिल्ली में तैयारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं