विज्ञापन

LPG Cylinder e-KYC Update: क्या आपको भी करानी है ई-केवाईसी? सरकार ने बताया कब है ये जरूरी

एलपीजी कनेक्शन की ई-केवाईसी को लेकर सरकार ने स्थिति साफ कर दी है. पेट्रोलियम मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि किन लोगों के लिए ई-केवाईसी जरूरी है और किन लोगों के लिए नहीं. कब गैस कनेक्शन पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा.

LPG Cylinder e-KYC Update: क्या आपको भी करानी है ई-केवाईसी? सरकार ने बताया कब है ये जरूरी
गैस कंपनियां अपने ऐप के जरिए घर बैठे ई- केवाईसी की सुविधा दे रही हैं. 

अगर आपके घर में भी एलपीजी गैस सिलेंडर इस्तेमाल होता है, तो यह खबर आपके काफी काम की है. पिछले कुछ समय से LPG e-KYC को लेकर काफी चर्चा चल रही है. कई लोगों को लग रहा है कि अब सभी गैस कंज्यूमर के लिए ई-केवाईसी कराना जरूरी हो गया है, जबकि कुछ लोग इस बात को लेकर परेशान हैं कि ऐसा न करने से कहीं उनका गैस कनेक्शन बंद न हो जाए. अब केंद्र सरकार ने इस पूरे मामले पर स्थिति साफ कर दी है. ऐसे में आइए जानते हैं सरकार ने क्या कहा, किसे गैस सिलेंडर की ई-केवाईसी करानी है और किसे नहीं.

LPG e-KYC का नियम क्या है

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय (Ministry of Petroleum and Natural Gas) ने सोशल मीडिया पर इस बारे में फैली सभी अफवाहों को शांत किया है. मंत्रालय ने साफ-साफ बताया है कि यह कोई नया नियम नहीं है. केवाईसी कराने की प्रक्रिया बहुत पहले से चल रही है. इसका मकसद गैस ग्राहकों के डेटा को सही और साफ-सुथरा रखना है, ताकि फर्जीवाड़े को रोका जा सके और फर्जी कनेक्शनों पर रोक लगाई जा सके.

गैस सिलेंडर की e-KYC किसे करानी है और किसे नहीं

मंत्रालय की गाइडलाइंस के मुताबिक, हर एक गैस ग्राहक को दोबारा ई-केवाईसी करवाने की कोई जरूरत नहीं है. यह सिर्फ उन लोगों को ही करानी होगी, जिन्होंने अब तक अपने गैस कनेक्शन की KYC पूरी नहीं की है. आपको ई-केवाईसी कराने की जरूरत नहीं है अगर आपने पहले ही ई-केवाईसी पूरी कर रखी है, आपके गैस कनेक्शन की जानकारी पहले से ही अपडेट है, आपकी पहचान और डॉक्यूमेंट्स गैस कंपनी के रिकॉर्ड में मौजूद हैं.

गैस सिलेंडर की e-KYC कब कराएं

  • अगर आपने कभी भी ई-केवाईसी नहीं कराई है.
  • गैस एजेंसी ने डॉक्यूमेंट्स अपडेट करने के लिए कहा है.
  • आपके रिकॉर्ड में कोई भी जानकारी अधूरी है.

LPG e-KYC कराने से क्या फायदा है

1. समय पर ई- केवाईसी पूरी रखने से फर्जी गैस कनेक्शनों पर लगाम लगती है.

2. आपकी गैस सब्सिडी (LPG Subsidy) बिना किसी रुकावट के आपके बैंक खाते में पहुंचती रहती है.

गैस सिलेंडर की e-KYC कैसे कराएं

1. ऑनलाइन मोबाइल ऐप से

  • आजकल करीब-करीब सभी बड़ी गैस कंपनियां अपने ऐप के जरिए घर बैठे ई- केवाईसी की सुविधा दे रही हैं. 
  • भारत गैस के ग्राहक 'Hello BPCL' ऐप का इस्तेमाल करके आसानी से अपनी बायोमेट्रिक या फेस ऑथेंटिकेशन से ई-केवाईसी पूरी कर सकते हैं. 
  • Indane और HP के भी अपने ऑफिशियल ऐप्स उपलब्ध हैं.

2. गैस एजेंसी जाकर

  • अगर आप मोबाइल ऐप का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं, तो अपनी गैस एजेंसी (Distributor) के ऑफिस जाएं.
  • वहां अपना आधार कार्ड ले जाएं.
  • बायोमेट्रिक मशीन पर अंगूठा लगाकर अपनी ई-केवाईसी पूरी करवा लें.

गैस कनेक्शन कब बंद हो जाएगा

1. एक ही घर में PNG और LPG दोनों रखना अवैध है

सरकारी नियमों के मुताबिक, जिस घर में पाइप वाली नेचुरल गैस (PNG Connection) लगी हुई है, वहां LPG सिलेंडर का कनेक्शन रखना पूरी तरह गैरकानूनी है. यूपी के आगरा जैसे शहरों में ऐसे 50 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं की सेवाएं बंद कर दी गई हैं, जो दोनों का इस्तेमाल कर रहे थे. गैस कंपनियों ने ऐसे दोहरे कनेक्शनों की लिस्ट बनाकर उन्हें ब्लॉक करना शुरू कर दिया है.

2. लंबे समय से सिलेंडर बुक न करना

अगर आपके पास गैस कनेक्शन तो है, लेकिन आपने पिछले कई महीनों या सालों से एक बार भी सिलेंडर रीफिल (Book) नहीं करवाया है, तो कंपनियां मान लेती हैं कि आपको इसकी जरूरत नहीं है या यह एक निष्क्रिय कनेक्शन है. सुरक्षा और नियमों के लिहाज से ऐसे कनेक्शनों को भी ब्लॉक किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: Abhigyan App: कहीं भी कभी भी अपराधियों को दबोच लेगी पुलिस, एक अंगूठा लगाते ही खुलेगी हिस्ट्रीशीट

यह भी पढ़ें: बिहार के छात्रों के लिए जरूरी खबर, NEET अभ्यर्थियों के लिए यहां चलेंगी 'परीक्षा स्पेशल' ट्रेनें, जान लें 21 जून का शेड्यूल

लेखक के बारे में
img
अनु चौहान
न्यूज एडिटर
अनु चौहान एनडीटीवी में न्‍यूज एडिटर के पद पर कार्यरत मीडिया और पत्रकारिता जगत की एक अनुभवी और सशक्त हस्ती हैं. लगभग 24 वर्षों के अपने व्यापक करियर में... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Utility News, LPG Cylinder E-KYC Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com