विज्ञापन

इन PF खातों की रकम लौटाएगा EPFO, बिना फॉर्म भरे सीधे बैंक में आएंगे पैसे, आप भी चेक कर लें अकाउंट

EPFO Refund Money: देश में कई कर्मचारी नौकरी बदलने के बाद अपने पुराने पीएफ खातों पर ध्यान नहीं दे पाते. ऐसे में उन खातों में थोड़ी-बहुत रकम पड़ी रह जाती है और सालों तक कोई लेन-देन नहीं होता. अब, सरकार ने फैसला किया है कि जिन निष्क्रिय खातों में 1,000 रुपये या उससे कम बैलेंस है, वह पैसा खुद EPFO वापस करेगा.

इन PF खातों की रकम लौटाएगा EPFO, बिना फॉर्म भरे सीधे बैंक में आएंगे पैसे, आप भी चेक कर लें अकाउंट
बंद पड़े PF खातों की रकम लौटाएगा EPFO

EPFO: अगर आपका कोई पुराना पीएफ खाता है जो कई सालों से इस्तेमाल में नहीं है, तो यह खबर आपके काम की है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अब ऐसे खातों में पड़ी छोटी रकम वापस करने जा रहा है. यह कदम केंद्रीय श्रम मंत्रालय के निर्देश पर उठाया गया है, जिससे लाखों लोगों को फायदा होगा. आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से- 

PM Kisan Yojana: ये काम किए बिना खाते में नहीं आएंगे 2000 रुपये, 22वीं किस्त आने से पहले ही कर लें पूरा

दरअसल, देश में कई कर्मचारी नौकरी बदलने के बाद अपने पुराने पीएफ खातों पर ध्यान नहीं दे पाते. ऐसे में उन खातों में थोड़ी-बहुत रकम पड़ी रह जाती है और सालों तक कोई लेन-देन नहीं होता. अब, सरकार ने फैसला किया है कि जिन निष्क्रिय खातों में 1,000 रुपये या उससे कम बैलेंस है, वह पैसा खुद EPFO वापस करेगा.

इस पूरी प्रक्रिया में खाताधारकों को कुछ भी करने की जरूरत नहीं होगी. न कोई फॉर्म भरना है और न ही ऑफिस जाना है. विभाग ऐसे खातों की पहचान कर चुका है और पैसा सीधे आधार से लिंक बैंक खाते में भेजा जाएगा. यानी अगर आपका बैंक अकाउंट और आधार अपडेट है, तो रकम अपने आप ट्रांसफर हो जाएगी.

जानकारी के मुताबिक, करीब 31 लाख निष्क्रिय पीएफ खातों की पहचान की गई है. इनमें से लगभग 6 लाख खातों में 1,000 रुपये या उससे कम राशि जमा है. सबसे पहले इन्हीं खातों में पैसा लौटाया जाएगा. जिन खातों में ज्यादा रकम है, वहां भुगतान चरणबद्ध तरीके से किया जा सकता है.

फिलहाल इस योजना को ट्रायल के तौर पर शुरू किया जा रहा है. अगर सब कुछ सही रहा, तो आगे चलकर बाकी करीब 25 लाख निष्क्रिय खातों में भी यही व्यवस्था लागू की जा सकती है. सरकार चाहती है कि कर्मचारियों की मेहनत की कमाई बेकार न पड़ी रहे.

क्या होता है निष्क्रिय खाता?

यह भी समझना जरूरी है कि निष्क्रिय खाता होता क्या है. अगर किसी पीएफ खाते में लगातार 3 साल तक कोई जमा या निकासी नहीं होती, तो उसे इनऑपरेटिव यानी बंद जैसा खाता मान लिया जाता है. हालांकि, ऐसा खाता हमेशा के लिए बंद नहीं होता. नई नौकरी मिलने पर आप अपने पुराने UAN को नए नियोक्ता से जुड़वाकर खाते को दोबारा चालू कर सकते हैं.

ऐसे में अगर आपने भी कभी नौकरी बदली है और पुराना पीएफ खाता पड़ा है, तो अपने बैंक और आधार की जानकारी जरूर जांच लें. हो सकता है जल्द ही आपकी जमा रकम सीधे आपके खाते में आ जाए.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com