Vaibhav Suryavanshi Want to Break Chris Gayle 175 Runs Record in IPL 2026: क्रिकेट की दुनिया में जब कोई युवा खिलाड़ी बड़े सपने देखता है, तो वह चर्चा का विषय बन जाता है. लेकिन जब कोई 14 साल का खिलाड़ी 'यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल के ऐतिहासिक रिकॉर्ड को तोड़ने की बात कहे, तो समझ लीजिए कि भारतीय क्रिकेट को एक नया 'सुपरस्टार' मिल चुका है. अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के हीरो वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 के आगाज से पहले एक ऐसा बयान दिया है जिसने पूरे क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है.
बीसीसीआई अवॉर्ड्स में किया बड़ा खुलासा
रविवार (15 मार्च) को दिल्ली में आयोजित बीसीसीआई के 'नमन अवॉर्ड्स' समारोह के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने अपने इरादे साफ कर दिए. जब उनसे आने वाले आईपीएल सीजन के लक्ष्य के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बिना झिझके कहा कि वह क्रिस गेल के 175 रनों के सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर के रिकॉर्ड को तोड़ना चाहते हैं.
KL RAHUL called Sanju Samson over for a hug as he walked up to receive the felicitation.
— Jyotirmay Das (@dasjy0tirmay) March 15, 2026
KL, a Gem of a Person ❤️ pic.twitter.com/LoVwLRJFOI
बता दें कि गेल ने साल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 66 गेंदों में नाबाद 175 रनों की तूफानी पारी खेली थी, जिसे आज भी आईपीएल का सबसे 'अजेय' रिकॉर्ड माना जाता है.
'वीडियो गेम' वाली बल्लेबाजी से दहलाएंगे गेंदबाज
संजू सैमसन ने इसी समारोह में वैभव की निडरता का एक किस्सा सुनाया था कि कैसे वैभव ने राहुल द्रविड़ से कहा था, "पहली गेंद मिली तो उड़ा देंगे." और उन्होंने शार्दुल ठाकुर की पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर इसे सच कर दिखाया था. अब गेल के रिकॉर्ड पर नजर टिकाकर वैभव ने यह साफ कर दिया है कि वे आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए केवल खेलने नहीं, बल्कि इतिहास रचने उतरेंगे.
फैंस की टिकी हैं नजरें
वैभव सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी हैं और 2025 में अपने डेब्यू के बाद से ही वे अपनी 'पावर हिटिंग' के लिए जाने जाते हैं. 2026 के अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत को चैंपियन बनाने में उनका अहम रोल रहा है. अब देखना यह होगा कि क्या वो क्रिस गेल के उस ऐतिहासिक पहाड़ जैसे स्कोर को पार कर पाता है या नहीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं