Is it safe to charge your phone with your laptop charger: कई बार ऐसा होता है कि फोन की बैटरी खत्म होने वाली होती है और फोन का चार्जर आसपास नहीं मिलता. ऐसे में लोग लैपटॉप के चार्जर से फोन चार्ज करने की कोशिश करते हैं. क्योंकि आजकल ज्यादातर लैपटॉप और स्मार्टफोन में USB-C पोर्ट होता है. ऐसे में सवाल आता है कि क्या लैपटॉप का चार्जर फोन में लगाना सेफ है या क्या लैपटॉप के USB-C चार्जर से फोन चार्ज कर सकते हैं? आइए जानते हैं इस बारे में-
यह भी पढ़ें- ATM में डेबिट कार्ड फंस जाए तो क्या करें? तुरंत उठाएं ये जरूरी कदम
क्या लैपटॉप के चार्जर से फोन चार्ज कर सकते हैं?
ज्यादातर मामलों में लैपटॉप का USB-C चार्जर फोन को सुरक्षित तरीके से चार्ज कर सकता है. यानी लैपटॉप का चार्जर फोन में लगाना सेफ होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि USB-C चार्जिंग में एक खास तकनीक काम करती है, जिसे पावर डिलीवरी कहा जाता है. इस तकनीक की मदद से चार्जर और फोन पहले आपस में तय करते हैं कि कितनी बिजली भेजनी है.
आसान भाषा में समझें, तो लैपटॉप का चार्जर फोन में ज्यादा पावर जबरदस्ती नहीं भेजता. फोन जितनी पावर संभाल सकता है, चार्जर उतनी ही देता है. जैसे मान लीजिए कि आपका लैपटॉप चार्जर 65W का है और आपका फोन सिर्फ 20W तक चार्जिंग सपोर्ट करता है, तो चार्जर अपने आप पावर कम कर देगा. इसलिए फोन को नुकसान नहीं होता.
स्लो हो सकती है चार्जिंगहालांकि, लैपटॉप के चार्जर से फोन धीरे चार्ज हो रहा है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हर कंपनी की फास्ट चार्जिंग तकनीक अलग होती है. अगर चार्जर और फोन की तकनीक अलग है, तो फोन नोर्मल स्पीड से ही चार्ज होगा. इसके अलावा चार्जिंग केबल भी बहुत जरूरी होती है. अगर केबल खराब या सस्ती है, तो चार्जिंग स्लो हो सकती है और फोन थोड़ा गर्म भी हो सकता है. इसलिए हमेशा अच्छी क्वालिटी की केबल का इस्तेमाल करना चाहिए.
यानी अगर आपके पास USB-C लैपटॉप चार्जर है, तो उससे फोन चार्ज करना आमतौर पर सुरक्षित होता है. बस अच्छी केबल का इस्तेमाल करें और फोन की चार्जिंग सपोर्ट को ध्यान में रखें. ऐसा करने से आप जरूरत पड़ने पर आसानी से लैपटॉप चार्जर से अपना फोन चार्ज कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं