Subsidized Onion Sale : बढ़ती महंगाई और खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के बीच उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के निवासियों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है. दरअसल, केंद्र सरकार के उपभोक्ता मामले विभाग ने नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NCCF) के जरिए लखनऊ शहर में सब्सिडी वाली प्याज की बिक्री शुरू की है. राजधानी लखनऊ शहर के राजाजीपुरम, आलमबाग, चौक, गोमती नगर और मुंशी पुलिया समेत 13 प्रमुख इलाकों में मोबाइल वैन और रिटेल आउटलेट्स के जरिए यह प्याज बेची जा रही है.
शहर भर में मोबाइल वैन और अधिकृत रिटेल दुकानों के माध्यम से मात्र 35 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर गुणवत्तापूर्ण प्याज बेची जा रही है. इस पहल का मुख्य उद्देश्य खुले बाजार में प्याज की कीमतों पर नियंत्रण रखना और आम जनता की जेब पर बोझ कम करना है. यही वजह है कि जहां रिटेल मार्केट में प्याज की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं, वहीं सरकार की इस पहल से प्रति किलो 15 से 25 रुपये तक की सीधी बचत हो रही है.
Fresh, quality onions are now available at just ₹35/kg! Get onions at affordable prices through NCCF sale locations across Lucknow & Andhra Pradesh. Choose quality, enjoy fair prices, and shop with confidence. #PriceStabilization #QualityOnions #AffordableOnions #AwareConsumer #JagoGrahakJago #NCCF #FairPrice
— Consumer Affairs (@jagograhakjago) November 9, 2026
लखनऊ के इन 13 प्रमुख स्थानों पर उपलब्ध है 35 रुपये किलो प्याज
एनसीसीएफ और उपभोक्ता मामले विभाग ने शहर के सभी प्रमुख आवासीय व व्यावसायिक क्षेत्रों को कवर करने के लिए मोबाइल वैन और बिक्री केंद्रों की तैनाती की है. अगर आप भी सस्ती प्याज खरीदना चाहते हैं, तो लखनऊ के इन 13 स्थानों पर जा सकते हैं.
- राजाजीपुरम
- आईआईएम रोड
- बुद्धेश्वर
- चौक
- चारबाग
- विकास नगर
- आलमबाग
- इंदिरा नगर
- मुंशी पुलिया
- गोमती नगर
- कुर्सी रोड
- ट्रांसपोर्ट नगर
- एनसीसीएफ ऑफ इंडिया लिमिटेड, लखनऊ कार्यालय .
यह भी पढ़ें- रेलवे स्टेशन पर अब कुली और व्हीलचेयर की होगी ऑनलाइन बुकिंग, जानें पूरी प्रक्रिया
कैसे काम कर रही है मोबाइल वैन व्यवस्था
एनसीसीएफ की स्पेशल मोबाइल वैन रोजाना इन 13 लोकेशनों और आसपास की सोसाइटियों में चक्कर लगा रही हैं. आम नागरिक बिना किसी कार्ड या अतिरिक्त दस्तावेज के सीधे काउंटर से प्रति व्यक्ति निर्धारित मात्रा में 35 रुपये प्रति किलो के भाव से प्याज खरीद सकते हैं.
यह भी पढ़ें- ट्रेड फेयर इस बार 13 नवंबर से होगा शुरू, बिजनेस डे और वीकेंड टिकटों की नई दरें हुई जारी; देखें पूरा शेड्यूल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं