विज्ञापन

ट्रेड फेयर इस बार 13 नवंबर से होगा शुरू, बिजनेस डे और वीकेंड टिकटों की नई दरें हुई जारी;  देखें पूरा शेड्यूल

India International Trade Fair Ticket Price: नई दिल्ली के भारत मंडपम में 13 नवंबर से 45वां इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर शुरू हो रहा है. ITPO ने चार साल बाद आम दर्शकों के लिए एंट्री टिकट 25 से 67 प्रतिशत तक बढ़ा दिए हैं. अब सामान्य दिनों में 100 और वीकेंड पर 200 रुपये लगेंगे.

ट्रेड फेयर इस बार 13 नवंबर से होगा शुरू, बिजनेस डे और वीकेंड टिकटों की नई दरें हुई जारी;  देखें पूरा शेड्यूल
ट्रेड फेयर जाना हुआ महंगा, 4 साल बढ़ें टिकटों के रेट
NDTV

India International Trade Fair Update: नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में 13 नवंबर से शुरू हो रहे 45वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (IITF 2026) में जाने वालों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है. दरअसल, चार साल बाद आईटीपीओ (ITPO) ने आम दर्शकों के लिए एंट्री टिकट की कीमतों में 25 से 67 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है. अब वीकेंड पर वयस्कों को 200 रुपये और सामान्य दिनों में 100 चुकाने होंगे. अगर आप भी इस अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में जाने का प्लान बना रहे हैं, तो इस बार आपको एंट्री टिकट के लिए ज्यादा जेब ढीली करनी होगी. दरअसल, इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन (ITPO) ने चार साल के लंबे वक्त के बाद आम दर्शकों के लिए एंट्री टिकटों के दामों में 25 प्रतिशत से लेकर लगभग 67 प्रतिशत तक का इजाफा किया है. हालांकि, बिजनेस डेज यानी व्यावसायिक दिनों के लिए टिकट की कीमतें पहले जैसी रखी गई हैं.

1979 के बाद पहली बार बदला ट्रेड फेयर का शेड्यूल

ट्रेड फेयर के 47 साल के इतिहास में इस बार एक नया रिकॉर्ड बना है. दरअसल, 1979 में हुई शुरुआत के बाद से हर साल मेला पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर यानी 14 नवंबर को शुरू होता था, लेकिन इस बार उद्घाटन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है.  नए शेड्यूल के मुताबिक, अब 13 नवंबर को औपचारिक उद्घाटन समारोह आयोजित होगा. हालांकि, इस दिन कोई व्यावसायिक गतिविधि नहीं होगी. इसके बाद 14 नवंबर से 18 नवंबर तक बिजनेस विजिटर्स के लिए बिजनेस डेज रहेंगे. इसके बाद 19 नवंबर से 27 नवंबर तक मेला आम जनता के लिए पूरी तरह खोल दिया जाएगा.

टिकट की नई दरें भी हुई जारी

ITPO की ओर से जारी नए रेट कार्ड के मुताबिक, सामान्य दिनों और वीकेंड यानी शनिवार व रविवार के लिए टिकट दरें नीचे दी गई है.

19 से 27 नवंबर  सामान्य दिन

  •  वयस्क: 80 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपये कर दिया गया है.
  •  बच्चे: 40 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये कर दिया गया है.

 वीकेंड शनिवार व रविवार

  •  वयस्क: 150 रुपये के बजाय अब 200 रुपये देने होंगे.
  •  बच्चे : 60 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपये कर दिया गया है.

14 से 18 नवंबर बिजनेस डेज

 बिजनेस डेज की टिकट दर में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यह पहले की तरह ही 500 रुपये प्रति व्यक्ति जो वयस्क व बच्चे दोनों के लिए एक समान रहेगी.

टिकट कहां से और कैसे खरीदें?

मेले में भीड़ भाड़ से बचने और बिना लाइन में लगे प्रवेश पाने के लिए दर्शक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं.

  •  ऑनलाइन बुकिंग: ITPO के आधिकारिक पोर्टल, DMRC ऐप और पार्टनर ई टिकटिंग प्लेटफॉर्म के जरिए ऑनलाइन टिकट खरीदे जा सकते हैं.
  •  ऑफलाइन काउंटर: दिल्ली-एनसीआर के 55 से ज्यादा प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर बने स्पेशल कस्टमर केयर काउंटरों से भी ट्रेड फेयर के टिकट उपलब्ध रहेंगे. (ध्यान दें: प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन पर टिकट काउंटर उपलब्ध नहीं होता है.)

टिकटों के दाम बढ़ाने पर ITPO की सफाई

ITPO के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रेमजीत लाल ने बताया कि 28 अक्टूबर को चेयरमैन कमेटी ने इन नए रेट्स को मंजूरी दी थी. उन्होंने स्पष्ट किया कि टिकट की दरें आमदनी बढ़ाने के उद्देश्य से नहीं, बल्कि कीमतों को राउंड फिगर में रखने और डिजिटल भुगतान व काउंटर प्रबंधन को आसान बनाने के लिए संशोधित की गई हैं. इससे पहले वर्ष 2022 में कोरोना काल के बाद टिकटों के दाम 25 से 33 प्रतिशत तक बढ़ाए गए थे.

यह भी पढ़ें- गौर चौक अंडरपास शुरू, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, सूरजपुर, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और क्रॉसिंग्स रिपब्लिक के बीच सफर होगा आसान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India International Trade Fair, Bharat Mandapam, IITF Programme, Pragati Maidan, Delhi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com