विज्ञापन

Noida International Airport: 28 मार्च को होगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, ये एयरलाइन्स भरेंगी उड़ानें, जानिए कब से शुरू हो सकती है बुकिंग

Noida International Airport Inaugration: जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है. इसका आधिकारिक उद्घाटन 28 मार्च 2026 को किया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एयरपोर्ट के पहले फेज में नोएडा एयरपोर्ट से देश की तीन बड़ी एयरलाइंस अपनी सेवाएं शुरू कर सकती हैं.

Noida International Airport: 28 मार्च को होगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, ये एयरलाइन्स भरेंगी उड़ानें, जानिए कब से शुरू हो सकती है बुकिंग
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट
File Photo

Noida International Airport: जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है. इसका आधिकारिक उद्घाटन 28 मार्च 2026 को किया जाएगा. इस बड़े ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट प्रोजेक्ट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं. हालांकि, एयरपोर्ट का उद्घाटन 28 मार्च को होना तय है, लेकिन कमर्शियल फ्लाइट इसके कुछ समय बाद शुरू होने की उम्मीद है. नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू के अनुसार, आमतौर पर एयरोड्रोम लाइसेंस मिलने के 45 दिन से दो महीने बाद ही उड़ान सेवाएं शुरू होती हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि औपचारिक उद्घाटन के कुछ ही समय बाद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्लाइट शुरू हो सकती हैं. आइए जानते हैं नोएडा एयरपोर्ट से कौन सी एयरलाइन उड़ान भरने को तैयार हैं और बुकिंग कैसे की जा सकेगी.

यह भी पढ़ें: Indian Railways: अब टिकट को लेकर रेलवे के साथ नहीं कर सकेंगे दलाली, IRCTC पोर्टल से हटाए गए 3 करोड़ फर्जी पोर्टल

ये एयरलाइन्स भर सकती हैं उड़ानें

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एयरपोर्ट के पहले फेज में नोएडा एयरपोर्ट से देश की तीन बड़ी एयरलाइंस अपनी सेवाएं शुरू कर सकती हैं. इन एयरलाइंस के शुरू होने से यात्रियों को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह की यात्रा के बेहतर ऑप्शन मिलेंगे.

  • इंडिगो (IndiGo)
  • अकासा एयर (Akasa Air)
  • एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express)
Latest and Breaking News on NDTV

नोएडा एयरपोर्ट की टिकट बुकिंग 

फ्लाइट टिकटों की बुकिंग उड़ानों के संचालन से लगभग 30-45 दिन पहले शुरू होती हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अप्रैल 2026 के पहले या दूसरे हफ्ते से एयरलाइंस अपनी वेबसाइट पर बुकिंग पोर्टल खोल देंगी.

इन रूट्स पर हो सकती हैं पहली फेज की उड़ानें

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोएडा एयरपोर्ट से पहले चरण में देश के 10-12 शहरों से जोड़ा जा सकता है. यहां से मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता, पुणे, अहमदाबाद, लखनऊ और देहरादून के लिए फ्लाइट शुरू हो सकती हैं. 

 100-200 रुपये में अच्छा खाना

एयरपोर्ट पर भोजन की कीमतें अधिकतर ज्यादा रहती हैं, जिसके कारण लोगों खाना खाने से कतराते हैं. इसी को देखते हुए नोएडा एयरपोर्ट में अफोर्डेबल ईटरी यानी भोजनालय (Affordable Eatery) सेक्शन बनाया गया है. यहां हल्दीराम या बीकानेरवाला जैसे ब्रांड मौजूद होंगे. यहां आप आसानी से 100-200 रुपये में अच्छा नाश्ता या भोजन कर पाएंगे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com