New PAN card application rules: 1 अप्रैल 2026 से PAN कार्ड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. सरकार के तहत काम करने वाली Common Services Centres (CSC) ने इस बारे में जानकारी दी है. नए नियमों के अनुसार, अब PAN कार्ड बनवाने या उसमें बदलाव करने के लिए केवल आधार कार्ड ही काफी नहीं होगा, बल्कि इससे अलग भी कुछ दस्तावेज भी देने होंगे. आइए जानते हैं इस बारे में-
यह भी पढ़ें- VIDEO: ATM से मिल रही LPG, जानिए ये कैसे करता है काम
क्या बदला?
गौरतलब है कि अभी तक लोग सिर्फ आधार कार्ड के जरिए PAN कार्ड के लिए आवेदन कर सकते थे, जिसमें जन्मतिथि का प्रमाण भी शामिल होता था. लेकिन 31 मार्च 2026 के बाद यह सुविधा खत्म हो जाएगी. 1 अप्रैल से आवेदन करते समय आपको जन्म प्रमाण पत्र, वोटर आईडी, 10वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या मजिस्ट्रेट द्वारा जारी हलफनामा जैसे दस्तावेज जमा करने होंगे.
एक और बड़ा बदलाव नाम को लेकर किया गया है. नए नियमों के अनुसार, PAN कार्ड पर वही नाम रहेगा जो आधार कार्ड में दर्ज है. अगर दोनों में नाम अलग-अलग है, तो PAN पर केवल आधार वाला नाम ही मान्य होगा. इसलिए यह जरूरी है कि आप अपने आधार की जानकारी पहले से सही करवा लें.
इसके अलावा PAN कार्ड के आवेदन के लिए नए फॉर्म भी लागू किए जाएंगे. 1 अप्रैल 2026 के बाद पुराने फॉर्म मान्य नहीं होंगे. यानी अगर आप नया PAN बनवाना चाहते हैं या अपडेट करना चाहते हैं, तो आपको नया फॉर्म ही भरना होगा.
IMPORTANT UPDATE!!
— CSCeGov (@CSCegov_) March 17, 2026
PAN Application Rules Changing From 1st April 2026.
Apply Now Using Aadhaar Only Till 31st March 2026.
महत्वपूर्ण अपडेट!!
PAN बनवाने का अच्छा मौका 31 मार्च 2026 तक सिर्फ आधार से PAN बनवाएं.
For any queries, write us at abhirendra.pal@csc.gov.in… pic.twitter.com/JdpWQkR498
Income Tax Department ने भी नए नियमों का ड्राफ्ट जारी किया है, जिसमें PAN के इस्तेमाल से जुड़े कुछ नियमों में बदलाव प्रस्तावित हैं. अब प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने पर PAN देने की सीमा 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दी गई है. वहीं, गाड़ी खरीदने पर PAN की जरूरत तभी होगी जब कीमत 5 लाख रुपये से ज्यादा हो.
होटल में खर्च के नियमों में भी बदलाव किया गया है. पहले 50 हजार रुपये से ऊपर के खर्च पर PAN जरूरी होता था, जिसे अब बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दिया गया है.
ऐसे में अगर आप PAN कार्ड बनवाने की सोच रहे हैं, तो 31 मार्च 2026 से पहले आवेदन करना आपके लिए आसान हो सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं