विज्ञापन

फरीदाबाद-दिल्ली मेमू ट्रेन की शुरुआत, ओखला-हजरत निजामुद्दीन-तिलक ब्रिज समेत 7 स्टॉपेज

ट्रेन संख्या 64038/64037 दिल्ली-फरीदाबाद-दिल्ली मेमू (MEMU) स्पेशल लोकल ट्रेन सेवा की शुरुआत कर दी गई है. यह नई रेल सेवा सप्ताह के सभी सात दिन चलेगी.

फरीदाबाद-दिल्ली मेमू ट्रेन की शुरुआत, ओखला-हजरत निजामुद्दीन-तिलक ब्रिज समेत 7 स्टॉपेज
फरीदाबाद-दिल्ली नई मेमू ट्रेन
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • फरीदाबाद-दिल्ली नई मेमू ट्रेन की शुरुआत की गई है.
  • फरीदाबाद-दिल्ली मेमू ट्रेन 7 स्टेशनों पर रुकने वाली है.
  • फरीदाबद से दोपहर में दिल्ली आने के लिए अब मिलेगी ट्रेन.
नई दिल्ली:

भारतीय रेलवे ने दिल्ली और हरियाणा के प्रमुख औद्योगिक शहर फरीदाबाद के बीच रोजाना सफर करने वाले हजारों यात्रियों को एक बड़ी सौगात दी है. रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार, ट्रेन संख्या 64038/64037 दिल्ली-फरीदाबाद-दिल्ली मेमू (MEMU) स्पेशल लोकल ट्रेन सेवा की शुरुआत कर दी गई है. यह नई रेल सेवा सप्ताह के सभी सात दिन चलेगी, जिससे नौकरीपेशा, छात्रों और व्यापारियों को आने-जाने में सुविधा होगी. 12 कोच वाली इस ट्रेन के शुरू होने से दोपहर के समय व्यस्त रूट पर ट्रेनों की कमी की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी.

ट्रेन संख्या 64038/64037 दिल्ली-फरीदाबाद मेमू ट्रेन का शेड्यूल

रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक टाइम टेबल के अनुसार, ट्रेन संख्या 64038 दिल्ली से फरीदाबाद मेमू पुरानी दिल्ली जंक्शन (DLI) से सुबह 10:30 बजे रवाना होगी. लगभग 31 किलोमीटर का सफर तय कर यह ट्रेन उसी दिन सुबह 11:45 बजे फरीदाबाद स्टेशन पहुंचेगी. रास्ते में यह सेंट्रल और साउथ दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों जिसमें सदर बाजार, नई दिल्ली, शिवाजी ब्रिज, तिलक ब्रिज, हजरत निजामुद्दीन, ओखला और तुगलकाबाद शामिल है.

वहीं, वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 64037 फरीदाबाद से दिल्ली दोपहर 02:00 बजे फरीदाबाद स्टेशन से रवाना होगी, और दोपहर 03:45 बजे पुरानी दिल्ली जंक्शन पहुंचती है. वापसी यात्रा के दौरान भी ट्रेन इन्हीं सभी प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए जाती है.

रोजाना यात्रियों के लिए क्यों है खास?

दिल्ली-फरीदाबाद रूट पर यात्रा करने वाले लोगों की लंबे समय से शिकायत थी कि दोपहर के समय लोकल ट्रेनों में काफी लंबा गैप रहता है. यह नई मेमू सेवा उसी कमी को पूरा करेगी. चूंकि यह एक इलेक्ट्रिक मेमू ट्रेन है, यह पारंपरिक ट्रेनों की तुलना में तेज गति से चलती है. इसमें पैंट्री कार की सुविधा नहीं है, लेकिन कम दूरी के सफर के लिए यह एक बेहद किफायती और सुगम विकल्प साबित हो रही है.

यह भी पढ़ें | क्या रेलवे की स्पेशल ट्रेनों में भी मिलता है तत्काल टिकट? जानिए बुकिंग के नियम और समय

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Faridabad Emu Train, Delhi Faridabad Memu Train, Delhi Faridabad Memu Train Timing, Indian Railway, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com