ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के चौथे दिन भारत अपना पहला रजत पदक हासिल करने में सफल रहा. और यह पदक दिलाया वेटलिफ्टेर ऋषिकात सिंह ने. ऋषिकांत सिंह ने पुरुषों के 60 किग्रा भारोत्तोलन वर्ग में रजत पदक जीतकर देश को दूसरा मेडल दिलाया. अपने डेब्यू कॉमनवेल्थ गेम्स में रिशिकांता ने कुल 264 किग्रा (121+143) वजन उठाया. स्वर्ण पदक की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए उन्होंने आखिरी प्रयास में 151 किग्रा उठाकर बढ़त हासिल करने की कोशिश की, लेकिन क्लीन एंड जर्क में वह सफल नहीं हो सके. इसका फायदा मलेशिया के अनिक कासदान को मिला, जिन्होंने कुल 273 किग्रा (121+152) वजन उठाकर गेम्स रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया. वहीं केन्या के जोशुआ मबोया ने 255 किग्रा के साथ कांस्य पदक जीता
🇮🇳 Rishikanta Singh wins SILVER in the Men's 60kg Weightlifting event at the Commonwealth Games. 🥈
— Shastra Strategy 🇮🇳 (@ShastraStrategy) July 26, 2026
He narrowly missed out on gold after an unsuccessful 151kg Clean & Jerk in 3rd attempt. pic.twitter.com/tIpXliAdL7
पदक जीतते ही सोशल मीडिया पर फैंस और बाकी लोगों ने ऋषिकांत को बधाई देना शुरू कर दिया
𝐑𝐢𝐬𝐡𝐢𝐤𝐚𝐧𝐭 𝐒𝐢𝐧𝐠𝐡 𝐨𝐧 𝐭𝐡𝐞 𝐦𝐞𝐝𝐚𝐥 𝐩𝐨𝐝𝐢𝐮𝐦 𝐚𝐟𝐭𝐞𝐫 𝐰𝐢𝐧𝐧𝐢𝐧𝐠 𝐒𝐢𝐥𝐯𝐞𝐫 𝐦𝐞𝐝𝐚𝐥 𝐢𝐧 𝐖𝐞𝐢𝐠𝐡𝐭𝐥𝐢𝐟𝐭𝐢𝐧𝐠 ♥️ #Glasgow2026 #Glasgow2026withIAS pic.twitter.com/Pl5lLnX6TD
— India_AllSports (@India_AllSports) July 26, 2026
श्रीकांत ने पदक ही नहीं जीता, बल्कि खेलों के इतिहास में रिकॉर्ड के साथ कारनामा किया
Rishikanta Singh CREATES A NEW GAMES RECORD IN THE SNATCH! 🤩🔥
— Sports Apna 🇮🇳 (@sportsapna1) July 26, 2026
Lift 121kg in Men's 60kg 💪🏻💪🏻 https://t.co/lE2BtlC1LY pic.twitter.com/RUkvWko42x
कौन है ऋषिकांत सिंह
मणिपुर के इम्फाल वेस्ट के रहने वाले ऋषिकांत सिंह ने इंडियन आर्मी के स्पोर्ट्स सेटअप में ट्रेनिंग की है और भारत के सबसे भरोसेमंद हल्के वज़न वाले लिफ्टर्स में से एक के तौर पर अपनी पहचान बनाई है. 2025 में अहमदाबाद में जीता गया उनका गोल्ड मेडल, जिसमें उन्होंने नेशनल रिकॉर्ड भी बनाया. उनके करियर का सबसे शानदार प्रदर्शन था और इससे कॉमनवेल्थ गेम्स में उनकी वापसी पक्की हो गई थी.
करियर का सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस
ऋषिकांत सिंह का अब तक का सबसे अच्छा कुल स्कोर 271 किलोग्राम (120 किलोग्राम स्नैच + 151 किलोग्राम क्लीन एंड जर्क) अहमदाबाद में आयोजित कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 में बना था.
कॉमनवेल्थ गेम्स में ऋषिकांत सिंह ने साल 2022 में किया था डेब्यू
ऋषिकांत सिंह ने बर्मिंघम 2022 में पुरुषों के 55 किलोग्राम वर्ग में कॉमनवेल्थ गेम्स में अपना डेब्यू किया था. अब वे ग्लासगो 2026 में 60 किलोग्राम वर्ग में अपनी वेट कैटेगरी के मौजूदा कॉमनवेल्थ चैंपियन के तौर पर वापसी कर रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं