विज्ञापन

MP में 'पावर कपल' का जलवा: IAS पति बने मंदसौर कलेक्टर तो IPS पत्नी के हाथ में गुना SP की कमान

मध्य प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल के बाद 2017 बैच के आईएएस दिव्यांक सिंह मंदसौर के नए कलेक्टर बने हैं, जबकि उनकी आईपीएस पत्नी हितिका वासल गुना में एसपी पद पर तैनात हैं. जानिए इस 'पावर कपल' के प्रशासनिक सफर, रैंक और कैडर ट्रांसफर से जुड़ी बेहद दिलचस्प कहानी.

MP में 'पावर कपल' का जलवा: IAS पति बने मंदसौर कलेक्टर तो IPS पत्नी के हाथ में गुना SP की कमान
ias divyank singh collector mandsaur ips hitika vasal sp guna madhya pradesh
NDTV

IAS IPS Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश कैडर में भारतीय प्रशासनिक सेवा के 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं और छह जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं. इसी के साथ मध्य प्रदेश को एक नया 'पावर कपल' भी मिल गया है. दोनों एक ही बैच के अफसर हैं; जहाँ एक के पास पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी है, वहीं दूसरे के पास जिला कलेक्टर का पद है.

हम बात कर रहे हैं मध्य प्रदेश कैडर की तेज तर्रार आईपीएस हितिका वासल और उनके पति आईएएस दिव्यांक सिंह की. हितिका वासल अभी एमपी के गुना में एसपी हैं, जबकि उनके पति आईएएस दिव्यांक सिंह को अब मंदसौर का जिला कलेक्टर बनाया गया है. दोनों की सफलता और प्रेम कहानी काफी दिलचस्प है.
ias divyank singh DM mandsaur Madhya Pradesh

मंदसौर के नए जिला कलेक्टर आईएएस दिव्यांक सिंह भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2017 बैच के अधिकारी हैं

आईएएस दिव्यांक सिंह कौन हैं?

मंदसौर के नए जिला कलेक्टर आईएएस दिव्यांक सिंह भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2017 बैच के अधिकारी हैं. ये मूल रूप से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं. 24 मई 1991 को जन्मे दिव्यांक सिंह, मंदसौर डीएम बनने से पहले अतिरिक्त आयुक्त, शहरी प्रशासन एवं विकास, भोपाल के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे. ये इंदौर स्मार्ट सिटी के सीईओ भी रह चुके हैं. इनके पास केमिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक. की डिग्री है. संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2016 में दिव्यांक सिंह ने अखिल भारतीय स्तर पर 347वीं रैंक हासिल की थी.  

यह भी पढ़ें- IPS दिव्या तंवर: घर कब बजेगी शहनाई? मां बबीता तंवर ने NDTV को बताया पूरा प्लान

ias

गुना की पुलिस अधीक्षक आईपीएस हितिका वासल भारतीय पुलिस सेवा के 2017 बैच की अधिकारी हैं.

आईपीएस हितिका वासल कौन हैं?

गुना की पुलिस अधीक्षक आईपीएस हितिका वासल भारतीय पुलिस सेवा के 2017 बैच की अधिकारी हैं. ये मूल रूप से पंजाब की रहने वाली हैं. संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2016 में इन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर 121वीं रैंक हासिल की थी. यूपीएससी पास करने के बाद हितिका वासल को राजस्थान कैडर अलॉट हुआ था. साल 2020 में हितिका वासल ने आईएएस दिव्यांक सिंह से शादी कर ली और मैरिज ग्राउंड के तहत कैडर बदलकर राजस्थान से मध्य प्रदेश आ गईं. 22 मार्च 2026 से वे मध्य प्रदेश के गुना में एसपी के पद पर सेवाएं दे रही हैं. दोनों के एक ही बैच का होने के कारण इनकी शादी को लव मैरिज के रूप में देखा जाता है. 

यह भी पढ़ें- IPS हितिका वासल: मध्‍य प्रदेश में CCTV कैमरों का स्मार्ट यूज कोई इस SP से सीखे, अब IAS बने ज‍िला कलेक्‍टर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IAS, IPS, UPSC, Madhya Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com