विज्ञापन

अनजान नंबर से आया साइलेंट कॉल? जानिए स्कैमर्स कैसे कर रहे ये स्कैम और क्या लें एक्शन

आजकल साइबर अपराधी ने लोगों को ठगने का नया तरीका निकाला है. इस स्कैम के तहत लोगों को अनजान नंबर से साइलेंट कॉल की जाती है. इसके बाद जैसे ही सामने से रिस्पॉन्स मिलता है, कॉल काट दी जाती है. इससे नंबर एक्टिव मान लिया जाता है और आगे होने वाले स्कैम के लिए लिस्ट में डाल दिया जाता है.

अनजान नंबर से आया साइलेंट कॉल? जानिए स्कैमर्स कैसे कर रहे ये स्कैम और क्या लें एक्शन
साइलेंट कॉल स्कैम क्या है?
Photo Credit: NDTV

आजकल के डिजिटल दौर में स्कैमर्स लोगों को ठगने के नए-नए तरीके निकाल रहे हैं. जानकारी के अभाव में मासूम लोग इन साइबर अपराधी के जाल में फंस जाते हैं और अपनी मेहनत की कमाई गंवा बैठते हैं. इन दिनों एक स्कैमर्स ने नया तरीका निकाला है, जिसमें वे आम लोगों को कॉल करते हैं और सामने से रिस्पॉस मिलने पर तुरंत कॉल काट देते हैं. अगर आपके पास भी ऐसा ही कोई कॉल आया है, तो आपको ये खबर जरूर पढ़नी चाहिए. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि ये स्कैम कैसे होता है और इसपर लोगों को क्या एक्शन लेना चाहिए. इसकी जानकारी इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर, गृह मंत्रालय ने अपने आधिकारिक X हैंडल से दी है. आइए जानते हैं...

कैसे होता है स्कैम?

X पोस्ट में बताया गया है कि स्कैम करने वाले लोग एक साथ हजारों कॉल करने के लिए ऑटोमैटिक सिस्टम का इस्तेमाल करते हैं. इसके बाद जैसे ही आप कॉल उठाकर 'हेलो' कहते हैं या फिर कोई रेस्पॉन्स देते हैं तो, आपका नंबर एक्टिव मान लिया जाता है. इसके बाद कॉल तुरंत कट जाती है और आपका नंबर आगे होने वाले स्कैम के लिए लिस्ट में डाल दिया जाता है.

किन बातों का रखें ध्यान?

अगर आपके पास बार-बार ऐसी अनजान साइलेंट कॉल आती हैं तो रिस्पॉन्स न दें.
अनजान साइलेंट कॉल आने पर तुरंत डिस्कनेक्ट कर दें.
अनजान और रिपिटेड नंबरों को अपने फोन से तुरंत ब्लॉक करें.

क्या लें एक्शन?

अगर आपके पास बार-बार ऐसे कॉल आते हैं तो तुरंत एक्शन लें. संग्दिग्ध नंबर को NCRP पोर्टल में 'Check & Report' पर रिपोर्ट कर दें.

स्कैम हो जाए तो क्या करें?

अगर आप या आपका कोई परिचित किसी तरह के स्कैम का शिकार हो जाता है तो https://cybercrime.gov.in/ पर तुरंत रिपोर्ट करें या फिर या 1930 नंबर पर कॉल करें.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में बसों से सफर करने वालों के लिए बड़ी सौगात! DTC बेड़े में शामिल होंगी 2,800 इलेक्ट्रिक बसें, लास्ट माइल कनेक्टिविटी होगी बेहतर

यह भी पढ़ें: वैष्णों देवी यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी! सोमवती अमावस्या पर जम्मू-हरिद्वार के बीच चलेगी विशेष ट्रेन, जानिए टाइमिंग समेत जरूरी डिटेल्स

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cyber Scam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com