अगर आप महाराष्ट्र और उत्तराखंड के बीच अक्सर सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए काफी ज्यादा जरूरी हो सकती है. 6 जुलाई से महाराष्ट्र के नांदेड और उत्तराखंड के टनकपुर के बीच एक नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू होने जा रही है. खास बात ये है कि इस ट्रेन से उत्तर प्रदेश (यूपी) और मध्य प्रदेश (एमपी) वालों को भी फायदा मिलेगा. इस ट्रेन का शुभारंभ टनकपुर से किया जाएगा. इसी कड़ी में आज हम आपको इस ट्रेन की टाइमिंग समेत जरूरी डिटेल्स बताने जा रहे हैं.
उद्घाटन ट्रेन की टाइमिंग
टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस ट्रेन की शुभारंभ 6 जुलाई से होगा. उद्घाटन ट्रेन विशेष गाड़ी संख्या 05012 से चलेगी. ये ट्रेन सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर टनकपुर से रवाना होगी और दूसरे दिन शाम को 6 बजे नांदेड पहुंचेगी.
नियमित सेवा की टाइमिंग?
ट्रेन नंबर 17631 नान्देड - टनकपुर एक्सप्रेस 12 जुलाई से हर रविवार को संचालित की जाएगी. ये ट्रेन रात 11.40 बजे नांदेड से चलेगी और तीसरे दिन सुबह 5.55 बजे टनकपुर पहुंचेगी. वहीं, गाड़ी संख्या 17632 टनकपुर–नान्देड एक्सप्रेस 14 जुलाई से हर मंगलवार को संचालित की जाएगी. ये ट्रेन सुबह 9 बजे टनकपुर से रवाना होकर अगले दिन शाम 4.30 बजे नांदेड पहुंचेगी.
झांसी - ललितपुर को मिली नई रेल कनेक्टिविटी की सौगात!
— Anurag Sharma M.P. (@AnuraagJhansi) July 4, 2026
6 जुलाई 2026 से प्रारंभ हो रही टनकपुर–नान्देड एक्सप्रेस झांसी - ललितपुर को उत्तराखंड एवं महाराष्ट्र से बेहतर रेल संपर्क प्रदान करेगी। यह नई रेल सेवा यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के साथ-साथ पर्यटन, व्यापार एवं धार्मिक यात्राओं को… pic.twitter.com/TEkgVWTaMB
क्या रहेगा रूट?
नान्देड - टनकपुर एक्सप्रेस ट्रेन टनकपुर से चलकर खटीमा, पीलीभीत, इज्जतनगर, बरेली, बदायूं, कासगंज, मथुरा, आगरा कैंट, ग्वालियर, झांसी, ललितपुर, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, खंडवा, मलकापुर, अकोला, वाशिम, हिंगोली, बसमत, पूर्णा से होते हुए नांदेड पहुंचेगी. इससे उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी.
ट्रेन कोच
6 जुलाई को चलने वाली उद्घाटन विशेष ट्रेन में कुल 19 कोच होंगे. इसमें द्वितीय श्रेणी, शयनयान, एसी-3, एसी-2, लगेज और जनरेटर कोच शामिल होंगे. वहीं, नियमित सेवा की बात करें तो ट्रेन में 21 कोच होंगे जिसमें दो एसी-2, चार एसी-3, आठ स्लीपर, चार सामान्य श्रेणी, एक पेंट्रीकार, एक एलएसएलआरडी और एक जनरेटर सह लगेजयान कोच शामिल होंगे.
यह भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जरूरी खबर, 9 जुलाई तक ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण के टोकन फुल, जानें पूरी डिटेल
यह भी पढ़ें: अब हाथ में नहीं पकड़ना होगा छाता! हवा में उड़कर खुद आपके साथ चलेगा दुनिया का पहला AI छाता, देखें वीडियो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं