- पंजाब के पूर्व डिप्टी CM सुखबीर सिंह बादल ने खुद पर हुए हमले को लेकर बयान दिया है.
- सुखबीर सिंह ने कहा, "हमलावरों का मकसद पंजाब की शांति भंग करना और जिसे अकाली दल कभी होने नहीं देगा."
- बादल ने कहा कि अकाली दल पंजाब की तरक्की और सांप्रदायिक सद्भाव के लिए कोई भी कुर्बानी देने को तैयार है.
पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर गुरुवार को हमला हुआ. हालांकि, अच्छी बात यह रही कि इस दौरान उन्हें ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई और वे खुद अपने पैरों पर चलकर हॉस्पिटल में घुसे थे. हमले के दौरान सुखबीर बादल के सिक्योरिटी गार्ड को गंभीर चोटें आई थीं. अब खुद पर हुए हमले को लेकर सुखबीर सिंह ने बयान दिया है.
महाराष्ट्र के नांदेड़ न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, "उनका (हमलावरों) मकसद पंजाब में हालात पर कब्जा करना और शांति भंग करना है, जिसे अकाली दल के अध्यक्ष के तौर पर मैं कभी नहीं होने दूंगा. दोनों बार उन्होंने मुझ पर सबसे पवित्र जगहों पर हमला किया."
उन्होंने आगे कहा कि मैं न तो कभी डरा हूं और न ही अब डरता हूं. शिरोमणि अकाली दल पंजाब में भाईचारे और सम्मान को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है.
#WATCH | Nanded, Maharashtra | On being attacked at a Gurdwara yesterday, Former Deputy CM of Punjab Sukhbir Singh Badal says, "Their mission is to take control of the situation in Punjab and disturb the peace, which, as President of Akali Dal, I will never allow... Both times… https://t.co/ppLqYkgvh7 pic.twitter.com/uAp9mCHTSS
— ANI (@ANI) August 14, 2026
एक अलग बयान में शुक्रवार के सुखबीर सिंह बादल ने कहा, "मैं बिल्कुल ठीक महसूस कर रहा हूं. कई ताकतें पंजाब और देश में शांति नहीं चाहतीं. उन्हें लगता है कि शिरोमणि अकाली दल उनके मकसद में रुकावट है. मीडिया से बात करने के दौरान सुखबीर की पत्नी और सुरक्षाकर्मी भी उनके साथ मौजूद थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं