Mumbai Metro lines 2B and 9 Update: मुंबई मेट्रो नेटवर्क का विस्तार अब एक और कदम आगे बढ़ने जा रहा है. आज यानी मंगलवार, 7 अप्रैल 2026 से मेट्रो लाइन‑2B और मेट्रो लाइन‑9 की शुरुआत की जाएगी. MMRDA द्वारा संचालित ये लाइनें दहिसर, मीरा-भायंदर और चेंबूर के बीच कनेक्टिविटी को सुधारेगी, जिससे ट्रैफिक में कमी आएगी और पश्चिमी व पूर्वी उपनगरों के बीच यात्रा तेज व सुगम होगी. मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) के इस कदम से ग्रेटर मुंबई के पूर्वी और उत्तरी इलाकों में रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. चलिए आपको बताते हैं मुंबई मेट्रो की लाइन 2B और 9 का रूट और पूरी अपडेट क्या है?
मुंबई मेट्रो की लाइन 2B और लाइन 9
मेट्रो लाइन‑9, ठाणे जिले की पहली मेट्रो लाइन होगी, जिससे वहां के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी. वहीं, मेट्रो लाइन‑2B की शुरुआत से चेंबूर और आसपास के हार्बर लाइन इलाके मेट्रो नेटवर्क से जुड़ जाएंगे. इन दोनों नई लाइनों से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों का समय बचेगा और शहर में यात्रा पहले से ज्यादा आसान और आरामदायक हो जाएगी.
मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) ने जानकारी दी है कि मेट्रो लाइन‑9 दहिसर ईस्ट से काशीगांव, मीरा‑भायंदर तक और मेट्रो लाइन‑2B मंडाले से डायमंड गार्डन, चरण‑1 की व्यावसायिक सेवाएं 8 अप्रैल से शुरू होंगी. दोनों मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन अलग‑अलग समारोहों में किया जाएगा. इन कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ उनके दोनों उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार मौजूद रहेंगे. MMRDA ने बताया कि इन दोनों मेट्रो लाइनों को चरणबद्ध तरीके से खोला जा रहा है. पूरी मेट्रो लाइनें आने वाले समय में पूरी तरह चालू की जाएंगी.
मुंबई मेट्रो लाइन 2बी रूट और कनेक्टिविटी
मुंबई मेट्रो लाइन 2बी को डीएन नगर (अंधेरी) से मंडाले (चेंबूर) तक जोड़ा जाएगा. यह लाइन शहर के कई व्यस्त रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों से होकर गुजरेगी. यह मेट्रो लाइन पूर्व‑पश्चिम कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगी, जिसकी कमी मुंबई के यात्रियों को लंबे समय से महसूस हो रही है. लाइन 2बी के शुरू होने के बाद बड़े मेट्रो इंटरचेंज आपस में जुड़ेंगे. सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और यात्रा पहले से ज्यादा आसान और तेज होगी. यह लाइन मौजूदा मेट्रो लाइनों और लोकल ट्रेन रूट्स से भी जुड़ेगी, जिससे यात्रियों को बार‑बार वाहन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
मुंबई मेट्रो लाइन 9 की जानकारीMira-Bhayander's first line, Metro Line 9, is ready and with this Dahisar East will become the pivotal station that connects Metro Line 9, 2A and 7.
— Maha Mumbai Metro Operation Corporation Ltd (@MMMOCL_Official) April 6, 2026
✔️ Alight at Dahisar East, get down to concourse level and follow the signboards. No need to exit, no further security checks… pic.twitter.com/ulLPKNl7rq
मुंबई मेट्रो लाइन 9, लाइन 7 का विस्तार है. यह लाइन दहिसर ईस्ट से मीरा‑भायंदर तक जाएगी. यह रूट खासतौर पर उन लोगों के लिए जरूरी है, जो रोज मुंबई और उसके आसपास के इलाकों के बीच सफर करते हैं. इस मेट्रो लाइन का उद्देश्य लंबी यात्रा का समय कम करना और भीड़भाड़ वाली लोकल ट्रेनों पर निर्भरता घटाना है. पहले चरण में दहिसर से मीरा रोड के काशीगांव तक कुल 4.5 किलोमीटर लंबे रूट पर मेट्रो सेवा शुरू की जा रही है. इस हिस्से में चार मेट्रो स्टेशन शामिल हैं.
यह भी पढ़ें:- अगर कोई घर के आगे गाड़ी खड़ी करता है, तो आपके अधिकार क्या हैं? सुप्रीम कोर्ट के वकील से जानिए
मुंबई मेट्रो लाइन 9 की लंबाई और रूटमुंबई मेट्रो लाइन 9 की कुल लंबाई 13.581 किलोमीटर होगी. यह अंधेरी से छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (CSIA) और दहिसर से मीरा‑भायंदर बीच चलेगी. इसमें से 11.386 किलोमीटर एलिवेटेड (ऊपर बनी मेट्रो) है और 2.195 किलोमीटर हिस्सा अंडरग्राउंड है. इस लाइन पर कुल 10 स्टेशन होंगे.
मुंबई मेट्रो लाइन 2B लंबाई और रूटमुंबई मेट्रो लाइन 2B की कुल लंबाई 23.643 किलोमीटर होगी. यह पूरी तरह एलिवेटेड मेट्रो लाइन है. यह डी एन नगर से मांडले के बीच चलेगी. इस लाइन पर कुल 20 स्टेशन होंगे. इन दोनों मेट्रो लाइनों के शुरू होने से मुंबई में सफर और तेज, आसान और सुविधाजनक हो जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं