विज्ञापन

TVS ने तैयार किया भारत का सबसे तेज स्कूटर! फीचर्स ऐसे जो आज तक किसी ने नहीं देखे

TVS भारतीय बाजार के लिए एक नया और बेहद पावरफुल 160cc मैक्सी-स्कूटर तैयार कर रहा है. जानें इसके धांसू लिक्विड-कूल्ड इंजन, प्रीमियम फीचर्स और Yamaha Aerox 155 से होने वाली सीधी टक्कर के बारे में.

TVS ने तैयार किया भारत का सबसे तेज स्कूटर! फीचर्स ऐसे जो आज तक किसी ने नहीं देखे
TVS का 165cc का Scooter
Photo Credit: tvsmotor

TVS भारत में एक बेहद पावरफुल 160cc का Maxi-Scooter लॉन्च करने जा रही है. यह स्कूटर उन युवाओं के लिए होगा जो रोजमर्रा के सफर में भी रेसिंग बाइक जैसी परफॉर्मेंस और स्कूटर जैसा आराम चाहते हैं. TVS का यह नया 160cc मैक्सी-स्कूटर किसी पुराने मॉडल का अपडेट नहीं होगा, बल्कि इसे पूरी तरह से एक नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा है. कंपनी इसे बहुत ज्यादा परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड बना रही है, यानी इसका पिकअप और टॉप स्पीड किसी आम स्कूटर से कहीं ज्यादा होने वाली है. इसे कंपनी के लाइनअप में NTorq के ऊपर जगह दी जाएगी, जो पहले से ही युवाओं का पसंदीदा स्कूटर बना हुआ है.

लिक्विड-कूल्ड इंजन का पावरहाउस

इस नए मैक्सी-स्कूटर की सबसे बड़ी ताकत इसका इंजन होने वाला है. इसमें 160cc का बिल्कुल नया लिक्विड-कूल्ड (Liquid-Cooled) इंजन दिया जाएगा. लिक्विड-कूलिंग तकनीक होने की वजह से लंबी दूरी तय करने या भारी ट्रैफिक में भी इसका इंजन गर्म नहीं होगा और लगातार बेहतरीन परफॉर्मेंस देता रहेगा. यह स्कूटर आपको हाईवे पर भी बाइक की तरह फर्राटा भरने की आजादी देगा.

CID के 'दरवाजा तोड़ने वाले दया' ने 17 साल से नहीं बेची अपनी Fortuner! वीडियो में बताया आखिर क्यों है इतना प्यार?

प्रीमियम और एडवांस फीचर्स की भरमार

यह एक प्रीमियम और महंगे सेगमेंट का स्कूटर होगा, इसलिए TVS इसमें फीचर्स के मामले में कोई कमी नहीं छोड़ने वाली है. आरामदायक राइडिंग के लिए इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स मिलेंगे, जो गड्ढों के झटके आसानी से सोख लेंगे. इसके साथ ही तेज रफ्तार को काबू करने के लिए इसके दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक दिए जाएंगे. इतना ही नहीं, इसमें स्मार्ट कनेक्टिविटी और ब्लूटूथ जैसे कई एडवांस फीचर्स भी देखने को मिलेंगे.

युवाओं को टारगेट करने की तैयारी

TVS का सीधा फोकस देश के युवा राइडर्स और कॉलेज जाने वाले लड़कों पर है, जो स्टाइलिश लुक और दमदार पावर वाली गाड़ियां पसंद करते हैं. इसका मस्कुलर बॉडी वर्क, बड़ी विंडस्क्रीन और स्पोर्टी स्टांस इसे सड़क पर सबसे अलग और आकर्षक लुक देंगे. इसे इस तरह डिजाइन किया जा रहा है कि लंबी दूरी के सफर में भी राइडर को थकान महसूस न हो.

बाइक प्रेमियों की लगी लॉटरी! TVS ला रहा है 'Paddock' शोरूम, बदल जाएगा गाड़ी खरीदने का अंदाज़

Yamaha Aerox से होगी सीधी टक्कर

बाजार में आते ही TVS के इस 160cc मैक्सी-स्कूटर का सीधा मुकाबला Yamaha Aerox 155 और आने वाले Hero Xoom 160 से होगा. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com