- रेलवे प्रमुख प्रीमियम और एक्सप्रेस ट्रेनों के पीएनआर नंबर की सीरीज में बदलाव करने जा रहा है.
- नई पीएनआर व्यवस्था में नंबर दस अंकों का रहेगा, लेकिन इसकी शुरुआत एक, तीन, पांच या सात अंकों से हो सकती है.
- यह बदलाव दिसंबर 2026 के तीसरे सप्ताह तक सभी निर्धारित ट्रेनों में पूरी तरह लागू किया जाएगा.
भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा और ट्रेन टिकटिंग सिस्टम को और अधिक बेहतर बनाने के लिए एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है. इसके तहत गतिमान एक्सप्रेस, वंदे भारत, शताब्दी एक्सप्रेस और ताज एक्सप्रेस समेत कई प्रमुख प्रीमियम और एक्सप्रेस ट्रेनों के पीएनआर (PNR) नंबर की सीरीज में बदलाव किया जा रहा है. नई व्यवस्था के तहत पीएनआर नंबर 10 अंकों का ही रहेगा, लेकिन इसकी शुरुआत 1, 3, 5 या 7 अंकों से हो सकती है. दिसंबर 2026 के तीसरे सप्ताह तक इसे लागू करने की योजना है. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य PNR सिस्टम को और अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी और तकनीक सक्षम बनाना है.
गतिमान और वंदे भारत के PNR नंबर बदलेंगे! #indianrailways #PNRUpdate #VandeBharat #RailwayNews TicketBooking NewPNR TrainUpdate ReservationSystem https://t.co/LackaAtyVV
— Indian Railway भारतीय रेल (News Update) (@Indianrailgadi) October 18, 2026
इन प्रमुख ट्रेनों पर पड़ेगा असर
- गतिमान एक्सप्रेस
- खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस
- ताज एक्सप्रेस
- शताब्दी एक्सप्रेस
- नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस
- एपी एक्सप्रेस
- केरला एक्सप्रेस
- तमिलनाडु एक्सप्रेस
कैसी होगी PNR नंबर की नई सीरीज और क्या होगा बदलाव?
- पीएनआर नंबर पहले की तरह ही 10 अंकों का ही रहेगा.
- नई सीरीज के तहत PNR नंबर अब 1, 3, 5 या 7 में से किसी एक अंक से शुरू हो सकते हैं.
- रेलवे की इस योजना को दिसंबर 2026 के तीसरे सप्ताह तक सभी निर्धारित ट्रेनों में पूरी तरह लागू करने की तैयारी है.
- ट्रेन का नंबर, संचालन का समय, कोच की स्थिति या टिकट बुकिंग की प्रक्रिया पूरी तरह पहले जैसी ही रहेगी. इसमें कोई परिवर्तन नहीं किया गया है.
- जिन यात्रियों ने पहले से टिकट बुक कर रखे हैं या जो नई व्यवस्था लागू होने से पहले टिकट लेंगे, उनके पुराने और मौजूदा टिकट पूरी तरह वैध रहेंगे. यात्रियों को अलग से कुछ भी करने की आवश्यकता नहीं है.
यह भी पढ़ें- साबरमती में 307 करोड़ की लागत से बनेगा वंदे भारत मेंटेनेंस हब, यहीं होगी 24 कोच वाली ट्रेनों की विशेष मरम्मत
यह भी पढ़ें- कटड़ा-बडगाम एक्सप्रेस रोज चलेगी, श्री माता वैष्णो देवी से कश्मीर तक घूमना होगा आसान, किराया भी कम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं