विज्ञापन

जयपुर में मुख्यमंत्री जन आवास योजना के सस्ते फ्लैट, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के करीब लोकेशन, जानें डिटेल

राजस्थान में मुख्यमंत्री जन आवास योजना (3A) के तहत JDA और RERA स्वीकृत 2BHK फ्लैट्स की बुकिंग शुरू हो चुकी है. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ी इस प्राइम प्रॉपर्टी पर 80 प्रतिशत तक बैंक लोन सुविधा उपलब्ध है. निवेश और आशियाने के लिए 22 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते है.

जयपुर में मुख्यमंत्री जन आवास योजना के सस्ते फ्लैट, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के करीब लोकेशन, जानें डिटेल
जयपुर में मुख्यमंत्री जन आवास योजना के सस्ते फ्लैट
NDTV
  • जयपुर के जगतपुरा में CM जन आवास योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं वाले 2BHK अपार्टमेंट्स की बुकिंग शुरू हो चुकी है.
  • यह प्रोजेक्ट JDA और RERA से स्वीकृत है और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से बेहतरीन कनेक्टिविटी प्रदान करता है.
  • अपार्टमेंट की शुरुआती कीमत प्रति वर्ग फीट 4,775 रुपये है और 80 प्रतिशत तक बैंक लोन की सुविधा उपलब्ध है.

नवरात्रि के अवसर पर जयपुर के जगतपुरा में सपनों का आशियाना खरीदने का शानदार मौका है. दरअसल, राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री जन आवास योजना (3A) के तहत किफायती दरों पर आधुनिक सुविधाओं से लैस 2BHK अपार्टमेंट्स की बुकिंग शुरू हो चुकी है. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से बेहतरीन कनेक्टिविटी, JDA और RERA से स्वीकृत यह प्रोजेक्ट निवेशकों और घर खरीदारों दोनों के लिए बेहतरीन है. मात्र 4775 रुपये प्रति वर्ग फीट की शुरुआती कीमत और 80 प्रतिशत तक बैंक लोन सुविधा वाले इस प्रोजेक्ट के लिए 22 अक्टूबर तक आवेदन किया जा सकता है. 2BHK के फ्लैट 911, 958 और 1008 वर्ग फीट के फ्लैट हैं. महज 21 रुपये देकर योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है. ड्रॉ में नाम आने पर कुल कीमत का 10 फीसदी देना होगा. 

मुख्यमंत्री जन आवास योजना क्या है

अगर आप जयपुर की प्राइम लोकेशन पर अपना आशियाना बनाने या सुरक्षित निवेश करने की सोच रहे हैं, तो राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री जन आवास योजना (3A) के तहत आया यह नया प्रोजेक्ट बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है. दरअसल, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के निवेशकों के लिए जयपुर तेजी से दूसरा घर और स्मार्ट इन्वेस्टमेंट हब बनता जा रहा है. जगतपुरा की प्राइम लोकेशन पर स्थित यह प्रोजेक्ट बेहतरीन लाइफस्टाइल के साथ-साथ लगभग 25,000 रुपये प्रति माह के शानदार रेंटल इनकम वाली प्रॉपर्टी है.

प्रोजेक्ट की विशेषताएं

  •  शानदार कनेक्टिविटी: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से बेहतरीन जुड़ाव यानी दिल्ली से मात्र 3 घंटे की ड्राइव पर स्थित है.
  •  विश्वसनीय और वैध प्रोजेक्ट: यह प्रोजेक्ट JDA और RERA से पूरी तरह अनुमोदित है.
  •  शैक्षणिक संस्थानों की नजदीकी: प्रसिद्ध JECRC यूनिवर्सिटी और पूर्णिमा यूनिवर्सिटी के बेहद नजदीक स्थित है.
  •  आधुनिक सुविधाएं: परिवार के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक जीवन, पार्क, चौड़ी सड़कें और आधुनिक सुरक्षा इंतजामों से लैस परिसर.

कीमत, लोन सुविधा और विशेष लाभ

  • मात्र 4,775 रुपये प्रति वर्ग फीट की आकर्षक कीमत पर 2BHK अपार्टमेंट उपलब्ध हैं.
  • देश के प्रमुख सरकारी और प्राइवेट बैंकों से 80 प्रतिशत तक होम लोन की आसान सुविधा उपलब्ध है.
  • सरकारी कर्मचारियों और महिला खरीदारों के लिए आवास आवंटन में विशेष प्राथमिकता और लाभ दिया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- यूपी में रेंट एग्रीमेंट बनवाना अब सस्ता होगा, स्टॉप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस घटी, मकान मालिकों-किरायेदारों को राहत

महत्वपूर्ण तारीख और आवेदन प्रक्रिया

  • आवेदन की आखिरी तारीख: 22 अक्टूबर
  • आवंटन की तारीख : 23 अक्टूबर
  • ऑनलाइन आवेदन: इच्छुक आवेदक आधिकारिक वेबसाइट www.jaipuraffordablehousing.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
  • हेल्पलाइन नंबर: फैसिलिटी पार्टनर Reality Tree के ऑफिशियल नंबर 9899499489 पर संपर्क किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- दिल्ली में सिर्फ 15 लाख में अपना घर! पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर हो रही है बुकिंग ; ऐसे करें आवेदन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jagatpura Jaipur, Jaipur Flats, Affordable Housing Scheme Update, Real Estate Investment, Rajasthan News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com