विज्ञापन

मोबाइल रिचार्ज होगा सस्ता, TRAI के नए प्लान से जानें किसे मिलेगा फायदा

TRAI ने ग्राहकों के हितों को ध्यान में रखते हुए बड़ा कदम उठाया है. TRAI ने 'दूरसंचार उपभोक्ता संरक्षण विनियम, 2026' का नया मसौदा जारी किया है.

मोबाइल रिचार्ज होगा सस्ता, TRAI के नए प्लान से जानें किसे मिलेगा फायदा
सस्ते होंगे रिचार्ज प्लान

मौजूदा समय में मोबाइल रिचार्ज काफी महंगा हो चुका है. महंगे रिचार्ज की वजह से लोगों का बजट गड़बड़ हो रहा है. ग्रामीण इलाकों के लोगों के लिए इससे ज्यादा प्रभावित हैं. लेकिन अब TRAI के नए प्लान से मोबाइल रिचार्ज सस्ता होने वाला है. दरअसल, अभी लोगों को सभी रिचार्ज डेटा प्लान के साथ दिया जाता है. न चाहते हुए भी उन्हें डेटा प्लान लेना पड़ता है. जबकि कुछ ऐसे वर्ग भी है जिन्हें डेटा की जरूरत नहीं होते हुए भी यह रिचार्ज कराना होता है. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा.

दरअसल, दूरसंचार नियामक TRAI ने ग्राहकों के हितों को ध्यान में रखते हुए बड़ा कदम उठाया है. TRAI ने 'दूरसंचार उपभोक्ता संरक्षण विनियम, 2026' का नया मसौदा जारी किया है. इसका मुख्य उद्देश्य है- 'डेटा नहीं चाहिए, तो उसका पैसा क्यों दें?' ट्राई ने अब इस पर सभी पक्षों से सुझाव मांगे हैं, जिसके बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा.

क्या है TRAI का नया प्रस्ताव 

मौजूदा समय में टेलीकॉम कंपनियां के रिचार्ज प्लान की वजह से कई ग्राहकों को मजबूरी में डेटा वाला महंगा प्लान लेना पड़ता है. अब ट्राई ने प्रस्ताव दिया है कि कंपनियां जितने दिनों की वैधता (जैसे 7, 28, 56 या 84 दिन) का डेटा वाला प्लान लाती हैं, उतनी ही अवधि का 'केवल कॉल और SMS' वाला प्लान भी लाना होगा. यानी उसी वैलिडिटी के साथ वॉयस-ओनली और SMS-ओनली प्लान भी लॉन्च करने होंगे. इससे यूजर्स को अतिरिक्त पैसा नहीं देना होगा.

मोबाइल प्लान्स में 50-70 प्रतिशत खर्च डेटा का होता है, इसलिए नया नियम लागू होने पर सिर्फ कॉल-एसएमएस वाले प्लान की कीमत आधी से भी कम हो सकती है. जैसे आप 300 रुपए का प्लान रिचार्ज कराते हैं तो इसकी कीमत 100 से 150 रुपए हो जाएगी.

नए रिचार्ज प्लान से किसे होगा फायदा

नए रिचार्ज प्लान से उन यूजर्स को फायदा होगा जो डेटा वाले प्लान का इस्तेमाल नहीं करते हैं. इसमें सबसे बड़ा फायदा फीचर फोन यूजर्स को होगा. यह उनके लिए भी फायदेमंद है जो अपना दूसरा सिम भी एक्टिव रखना चाहते हैं. साथ ही उन बुजुर्गों को भी फायदा मिलेगा जो डेटा का इस्तेमाल नहीं करते हैं. 

हालांकि रिचार्ज के लिए अंतिम कीमत कंपनियां तय करेंगी. मसौदा ट्राई की वेबसाइट पर उपलब्ध है. नियम बनने के बाद कंपनियों को लागू करने के लिए समय दिया जाएगा. इससे दूरसंचार कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, जिससे यूजर्स के लिए सस्ते विकल्प खुलेंगे.

यह भी पढ़ेंः

Apple यूजर्स के लिए नया टेंशन, आपका iPhone -iPad कंपनी चुपचाप कर सकती है बंद

आपके मोबाइल पर भी 1600 और 140 सीरीज वाले नंबर से आ रही कॉल, जान लें जरूरी है या खतरा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
TRAI, Trai New Report, Mobile Recharge Plans, Mobile Calling Tariff, Mobile Call Charges
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com