विज्ञापन

Apple यूजर्स के लिए नया टेंशन, आपका iPhone -iPad कंपनी चुपचाप कर सकती है बंद

पुराना iPhone या iPad काम कर रहे हैं तो आपको परेशान करने की जरूरत नहीं है. यह काम करता रहेगा. यह तब दिक्कत की बात होगी जब कभी भी इसे रिस्टोर करना पड़ेगा. 

Apple यूजर्स के लिए नया टेंशन, आपका iPhone -iPad कंपनी चुपचाप कर सकती है बंद
पुराने iPhone-iPad में आएगी दिक्कत

iPhone का इस्तेमाल करने वालों के लिए नया टेंशन शुरू होने वाली है. यह दिक्कत पुराने iPhone और iPad यूजर्स के लिए होने वाला है. ऐसी खबर सामने आ रही है कि Apple कंपनी चुपचाप कई पुराने डिवाइस बंद कर सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि बताया जा रहा है कि कंपनी ने iPhone 5c, iPhone 5, iPhone 4s और ओरिजनल iPad mini पर पुराने iOS वर्जन रिस्टोर या रीइंस्टॉल करने की सुविधा हटा दी है. इस वजह से पुराने Apple यूजर्स अपने डिवाइस को अपग्रेड नहीं कर पाएंगे, और अगर अपग्रेड नहीं कर पाएंगे तो आपका iPhone और iPad बेकार हो जाएगा.

iOS रिस्टोर करने पर बुरे फंसेंगे

आपका पुराना iPhone और iPad पुराने वर्जन के साथ काम करेंगे. लेकिन जब आपको रीस्टोर करने की जरूरत आई तो आप बुरे फंसेंगे. क्योंकि आप न तो पुराने iOS वर्जन को फिर से इंस्टॉल कर पाएंगे और न ही उसे डाउनग्रेड कर पाएंगे. यानी आपका पुराना iPhone और iPad डब्बा रह जाएगा.

कौन-कौन से डिवाइस है शामिल

मैकरूमर्स की रिपोर्ट की रिपोर्ट में कहा गया है कि Apple अब ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट के दौरान या फाइंडर (Finder) या iTunes के जरिए IPSW फाइलों का इस्तेमाल करके मैन्युअल रूप से इंस्टॉल करते समय इन पुराने सॉफ्टवेयर वर्जन को वेरिफाई नहीं करेगा. इसमें प्रभावित होने वाला सॉफ्टवेयर iOS 6 से लेकर iOS 10 तक शामिल हैं.  रिपोर्ट में बताया गया है कि इसमें केवल सेल्युलर मॉडल ही प्रभावित होंगे. यानी Wi-Fi वाले iPad इसमें शामिल नहीं होंगे.

आपको बता दें, iPhone या iPad काम कर रहे हैं तो आपको परेशान करने की जरूरत नहीं है. यह काम करता रहेगा. यह तब दिक्कत की बात होगी जब कभी भी इसे रिस्टोर करना पड़ेगा. 

यह भी पढ़ेंः 

आपके मोबाइल पर भी 1600 और 140 सीरीज वाले नंबर से आ रही कॉल, जान लें जरूरी है या खतरा

कस्टम ड्यूटी पर सरकार का बड़ा फैसला, घटेंगे मोबाइल से लेकर बैटरी तक के दाम, देखें पूरी सूची

    पूरी स्टोरी पढ़ें

    NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

    फॉलो करे:
    Apple, IPhone, Ipad, Apple Ipad, Apple IPhone
    Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com