विज्ञापन

अभिजीत दीपके के पिता ने कैसे जुटाया अमेरिका में पढ़ाई का फंड, कितनी है संपत्ति, RTI हुई दायर

Abhijeet Dipke: कॉकरोज जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके के परिवार की आर्थिक स्थिति और पिता की आय को लेकर RTI लगाई गई है. जिसमें यह भी पूछा गया है कि उनके पिता ने विदेश की पढ़ाई का खर्चा कैसे उठाया.

अभिजीत दीपके के पिता ने कैसे जुटाया अमेरिका में पढ़ाई का फंड, कितनी है संपत्ति,  RTI हुई दायर
अभिजीत दीपके के परिवार को लेकर RTI दाखिल
  • CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति को लेकर RTI दायर की गई है.
  • RTI में यह पूछा गया है कि उनके पिता ने उन्हें अमेरिका में पढ़ाने का खर्च कैसे उठाया.
  • इसके अलावा यह भी पूछा गया है कि क्या कॉकरोज जनता पार्टी इलेक्शन कमीशन में रजिस्टर्ड है.

कॉकरोज जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के बाद देशभर में चर्चा में रहे हैं. वह मूल रूप से महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और उनके पिता भगवानराव दिपके महाराष्ट्र सरकार के रिटायर्ड कर्मचारी हैं. अभिजीत दीपके ने अमेरिका से पढ़ाई की है. ऐसे में गुजरात के सूरत शहर में एक RTI कार्यकर्ता अमित तिवारी ने अभिजीत दीपके के परिवार की वित्तीय स्थिति और पार्टी के नाम पर मिलने वाले कोष की जांच की मांग की है. जिसको लेकर RTI दाखिल की गई है. अमित तिवारी ने इस संबंध में भारत निर्वाचन आयोग (ECI) और केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (CGST) विभाग को औपचारिक को भी पत्र दिया है. 

अभिजीत दीपके के पिता ने कैसे उठाया खर्च 

RTI कार्यकर्ता अमित तिवारी के मुताबिक अभिजीत दीपके के पिता भगवानराव दीपके महाराष्ट्र सरकार के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं. ऐसे में उन्होंने सवाल उठाया है कि एक सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त हुए व्यक्ति की आर्थिक स्थिति ऐसी कैसे थी कि वह अपने बेटे को उच्च शिक्षा के लिए विदेश भेज सकें, अमेरिका जैसे देश में उसकी पढ़ाई का खर्चा कैसे उठाया गया. उन्होंने ने निर्वाचन आयोग और अन्य केंद्रीय एजेंसियों से इस वित्तीय पृष्ठभूमि की गहराई से जांच करने की मांग की है. 

क्या रजिस्टर्ड है कॉकरोज जनता पार्टी

इसके अलावा अमित तिवारी का कहना है कि कॉकरोज जनता पार्टी एक गैर-पंजीकृत संगठन है, लेकिन फिर भी यह एक राजनीतिक दल के रूप में काम कर रही है. यदि इस संगठन को विधि कोष के रूप में एक करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि देने की घोषणा की गई है, तो निर्वाचन आयोग को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या पार्टी के जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29ए के तहत विधिवत पंजीकृत है या नहीं. 

ये भी पढ़ेंः छात्रों के मुद्दे पर आंदोलन, फिर हिंसा, रील्स और गाली... NDTV पर Gen-Z ने बताया क्या रहा हासिल

दरअसल, यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब सीनियर वकील और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने सोमवार को कपिल सिब्बल ने नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किए गए कॉजपा से जुड़े प्रदर्शनकारियों को कानूनी सहायता मुहैया कराने के लिए एक करोड़ रुपये के फंड का ऐलान किया था। अब आरटीआई कार्यकर्ता की इस नई मांग के बाद इस पूरे राजनीतिक चंदे और कॉजपा की वैधानिकता पर सवाल खड़े हो गए हैं, जिस पर केंद्रीय एजेंसियों के रुख का इंतजार है.

अमेरिका से पढ़े हैं अभिजीत दीपके

अभिजीत दीपके का जन्म महाराष्ट्र के औरंगाबाद में हुआ था. उनकी शुरुआती पढ़ाई वहीं पूरी हुई, जिसके बाद उन्होंने आगे की शिक्षा के लिए पुणे का रुख किया और तिलक महाराष्ट्र विद्यापीठ से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली थी. इसके बाद उन्होंने अमेरिका के बोस्टन विश्वविद्यालय से पब्लिक रिलेशंस में मास्टर डिग्री हासिल की है. उनके परिवार की बात करें तो, उनके पिता भगवानराव दीपके महाराष्ट्र सरकार के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं और उनकी माता का नाम अनीता दीपके है. उनका परिवार छत्रपति संभाजीनगर में ही रहता है और उनके पिता की सरकारी सेवा की पृष्ठभूमि रही है, जिसके तहत उन्होंने शिक्षा ऋण लेकर अपने बेटे को उच्च शिक्षा के लिए विदेश भेजा था.

फिलहाल अभिजीत दीपके बीमार हैं और डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है. डॉक्टर ने शनिवार को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में दीपके के घर पर उनकी जांच की थी, वह घर पर ही आराम कर रहे हैं. दिल्ली के जंतर-मंतर पर हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान 25 जुलाई को दीपके ने बताया कि उन्हें टाइफाइड हुआ है. दीपके ने कहा था कि वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और अभी उनका इलाज चल रहा है.

ये भी पढ़ेंः CJP और सरकार के बीच प्रदर्शनकारियों की रिहाई पर क्या है गतिरोध? यहां समझें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abhijeet Dipke, Abhijeet Dipke CJP Protest, Abhijeet Dipke Education, Abhijeet Dipke Latest News, Abhijeet Dipke News Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com