Mobile recharge Plan: टेलीकॉम मार्केट में हालिया बदलावों के बाद एक सही प्रीपेड प्लान चुनना किसी चुनौती से कम नहीं है. हालांकि, बेस्ट रिचार्ज प्लान का चुनाव पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी डेली डेटा खपत कितनी है और आपको कितनी वैलिडिटी चाहिए. मार्केट ट्रेंड्स को देखें, तो Reliance Jio आज भी शुरुआती कीमतों के मामले में आगे चल रहा है. वहीं, Bharti Airtel अपने प्रीमियम बंडल्स और एडिशनल बेनिफिट्स से ग्राहकों को आकर्षित कर रहा है. इसके उलट, यदि आप अपने सेकेंडरी सिम को चालू रखने के लिए सबसे किफायती विकल्प ढूंढ रहे हैं, तो BSNL आज भी सबसे बेहतरीन और सस्ता माध्यम बना हुआ है.
अगर आप भी अपने बजट के अनुसार एक परफेक्ट प्लान की तलाश में हैं, तो नीचे दिए गए शोर्ट टर्म, मीडियम टर्म और लॉन्ग टर्म के हिसाब से अपनी पसंद का प्लान चुन सकते हैं.
ये हैं बेस्ट Short Term प्लांस
ये प्लांस उन यूजर्स के लिए डिजाइन किए गए हैं, जो अधिकांश समय वाईफाई (WiFi) नेटवर्क पर रहते हैं, या जिन्हें सिर्फ इनकमिंग कॉल्स, बेसिक वॉयस कॉलिंग और ओटीपी (OTP) वेरिफिकेशन के लिए सिम को एक्टिव रखने की जरूरत होती है.
Jio ₹189 प्लान
प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों की लिस्ट में यह सबसे किफायती एंट्री लेवल प्लान है. इसे खोजने के लिए आपको MyJio ऐप के "Value" सेक्शन में जाना होगा. इसमें आपको 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉल्स, 300 SMS और कुल 2 GB डेटा मिलता है.
Airtel ₹199 प्लान
यह सीधे तौर पर जियो के बजट प्लान को कड़ी टक्कर देता है. एयरटेल के इस पैक में भी यूजर्स को 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 SMS और कुल 2 GB डेटा की सुविधा दी जाती है.
Jio ₹198 और Airtel ₹299 प्लान
यदि आपकी प्राथमिकता कम बजट में डेली डेटा (Daily Data) हासिल करने की है, तो ये सबसे शुरुआती विकल्प हैं. इनमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 1 GB या 1.5 GB डेटा मिलता है.
Best मिड टर्म प्लान
यदि आप किसी ऐसे शहर या इलाके में हैं जहां 5G नेटवर्क की बेहतर कनेक्टिविटी है, तो अनलिमिटेड 5G डेटा वाले प्लांस चुनना सबसे ज्यादा फायदेमंद हो सकता है. हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि कंपनियों की ओर से फ्री 5G यूसेज पर आमतौर पर हर महीने लगभग 300 GB की FUP लिमिट तय की जाती है.
Jio ₹448 प्लान
मिड टर्म की वैलिडिटी चाहने वालों के लिए यह एक सॉलिड प्लान है. इसमें आपको 84 दिनों तक बिना किसी रुकावट के अनलिमिटेड कॉलिंग और हाईस्पीड डेली डेटा का कोटा मिलता है.
Airtel ₹379 प्लान
यह प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, जो हर दिन 2GB डेटा और पूरी तरह से अनलिमिटेड 5G नेटवर्क एक्सेस ऑफर करता है. इसके साथ ही इसमें Google One ट्रायल और Apple Music जैसे प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी शामिल हैं.
Airtel ₹469 / Vi ₹429 प्लान
जो यूजर्स पूरे साल का खर्च एक साथ नहीं उठाना चाहते और 84 दिनों का एक बैलेंस्ड मिड टर्म प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो उनके लिए ये दोनों विकल्प बहुत ही किफायती साबित हो सकते हैं.
Best सालाना प्लान
एनुअल रिचार्ज कराने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि इससे आपका "प्रतिदिन का खर्च" (Cost per day) काफी कम हो जाता है. साथ ही, आप साल के बीच में होने वाली किसी भी संभावित मूल्य वृद्धि या टैरिफ हाइक से पूरी तरह सुरक्षित हो जाते हैं.
Jio ₹3,599 प्लान
इस प्लान में यूजर्स को पूरे 365 दिनों के लिए रोजाना 2.5 GB हाईस्पीड डेटा, पूरी तरह से फ्री अनलिमिटेड 5G डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का बेनिफिट मिलता है.
Airtel ₹3,599 प्लान
कीमत और फायदों के मामले में एयरटेल का यह प्लान जियो के बराबर ही खड़ा है. यह आपको मजबूत राष्ट्रव्यापी नेटवर्क और बेहतरीन डेली डेटा लिमिट की गारंटी देता है.
यह भी पढ़ें- Ladki Bahin Yojana से कटे 92 लाख महिलाओं के नाम: आपका नाम तो नहीं कटा, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
BSNL ₹2,399 प्लान
यह भारतीय टेलीकॉम सेक्टर का सबसे सस्ता सालाना रिचार्ज प्लान है. इसमें आपको 365 दिनों के लिए रोजाना 2GB डाटा मिलता है. बजट यूजर्स के लिए यह बेस्ट है, लेकिन ध्यान रहे कि इसकी इंटरनेट स्पीड पूरी तरह से आपके क्षेत्र में उपलब्ध BSNL 4G इंफ्रास्ट्रक्चर पर निर्भर करेगी.
यह भी पढ़ें- JTL डिफेंस के शेयर ने एक साल में दिया 9,000% का रिटर्न, जानें- इस तेजी की असल कहानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं