भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने 1600 और 140 सीरीज नंबर से उपभोक्ताओं के मोबाइल पर आ रहे कॉल्स को लेकर जरूरी जानकारी दी है. TRAI ने इन नंबरों के खिलाफ दी गई रिपोर्ट्स को गलतफहमी और भ्रम पैदा करने वाला बताया है. ट्राई ने बताया कि 1600 सीरीज और 140 सीरज के नंबर से कॉल विश्वसनीयता के लिए है. ट्राइ ने स्पष्ट किया है कि 1600 सीरीज के नंबरों का इस्तेमाल केवल बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और बीमा (BFSI) क्षेत्र की विनियमित संस्थाओं द्वारा सेवा और लेन-देन से जुड़ी कॉल करने के लिए किया जाता है.
कौन-कौन करता है 1600 सीरीज नंबर का इस्तेमाल
TRAI के मुताबिक, 1600 सीरीज वाले नंबर का इस्तेमाल RBI, SEBI, IRDAI, PFRDA के अधीन आने वाली संस्थाएं अपने ग्राहकों से संपर्क करने के लिए करती है. इसके अलावा सरकारी संस्थाएं भी जनता को अहम सूचना देने के लिए 1600 सीरीज के नंबरों का इस्तेमाल करती है.
TRAI ने बताया कि 1600 सीरीज वाले नंबर के इस्तेमाल का उद्देश्य है कि ग्राहकों और जनता को मिलने वाली अहम कॉल विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए है. टेलीकॉम कमर्शियल कम्युनिकेशंस कस्टमर प्रेफरेंस रेगुलेशन के तहत 1600 सीरीज से आने वाली कॉल को टैग करना, ब्लॉक करना या फिल्टर करना अनुमति नहीं है.
140 सीरीज के नंबर से होता है प्रमोशनल कॉल
TRAI ने बताया कि 140 सीरीज के नंबरों का इस्तेमाल सभी क्षेत्रों की कंपनियों और संस्थाओं द्वारा प्रमोशनल कॉल करने के लिए अनिवार्य किया गया है. जो भी संस्थान प्रमोशनल कॉल करना चाहती है उसे TCCCPR के तहत संबंधित टेलीकॉम कंपनियों के साथ रजिस्ट्रेशन करना होगा और नियामकीय नियमों का भी पालन करना होगा.
हालांकि दूरसंचार नियामक बताया कि ग्राहकों के पास इन कॉल्स को DND रजिस्ट्री के जरिए रोकने का अधिकार है. यानी ग्राहक प्रमोशनल कॉल को ब्लॉक कर सकते हैं. जबकि 140 सीरीज से आने वाली कॉल को भी टैग या फिल्टर करने की अनुमति नहीं है. केवल डीएनडी रजिस्ट्री के अनुसार इन्हें ब्लॉक किया जा सकता है.
यह भी पढ़ेंः दिल्ली में जमीन और मकान का भी होगा आधार जैसा आइडेंटिटी कार्ड, सरकार बनाएगी 'DUPIC Card'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं