विज्ञापन

मिस इंडिया फाइनलिस्ट और करोड़ों में नेटवर्थ, क्या करती हैं अर्शदीप की गर्लफ्रेंड समरीन?

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने समरीन कौर के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है. भारतीय तेज गेंदबाज ने रविवार को इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री और मॉडल समरीन कौर के साथ दो तस्वीरें साझा कीं, जिनमें दोनों एक-दूसरे के साथ नजर आए.

मिस इंडिया फाइनलिस्ट और करोड़ों में नेटवर्थ, क्या करती हैं अर्शदीप की गर्लफ्रेंड समरीन?
Insta/Samreen Kaur

टीम इंडिया के स्टार अर्शदीप सिंह के रिश्ते पर मुहर लगने के बाद उनकी गर्लफ्रेंड समरीन कौर लगातार चर्चा में हैं. तेज गेंदबाज के फैंस भी अब दोनों की हर एक्टिविटी पर नजर बनाए हुए हैं. हालांकि, समरीन सिर्फ एक मॉडल या एक्ट्रेस नहीं हैं. जम्मू-कश्मीर से आने वाली समरीन ने पुणे के प्रतिष्ठित सिम्बायोसिस कॉलेज से B.Com (Honours) की पढ़ाई की है और आज एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी बड़ी पहचान बना चुकी हैं.

समरीन कौर का जन्म 7 सितंबर 1999 को जम्मू-कश्मीर में हुआ था. साल 2018 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया में जम्मू-कश्मीर का प्रतिनिधित्व किया और फाइनलिस्ट रहीं. इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और धीरे-धीरे फिल्मों, वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियोज का जाना-पहचाना चेहरा बन गईं. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Insta/ Samreen Kaur

कितनी पढ़ी लिखी हैं अर्शदीप सिंह की गर्लफ्रेंड समरीन कौर?

पढ़ाई की बात करें तो समरीन ने सिम्बायोसिस कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स, पुणे से बी.कॉम (ऑनर्स) की डिग्री हासिल की. ​​पढ़ाई के बाद में उन्होंने एक्टिंग में करियर बनाया. समरीन ने कबीर खान की फिल्म '83', ZEE5 की 'Nail Polish' और पंजाबी फिल्म 'Sardaar Ji 2' में काम किया है. इसके अलावा वह बादशाह, गुरु रंधावा, जुबिन नौटियाल, जस मानक और मनिंदर बुट्टर जैसे मशहूर सिंगर्स के म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Insta/Samreen Kaur

सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग

सोशल मीडिया पर भी समरीन की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. इंस्टाग्राम पर उनके 4.6 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जहां वह फैशन, ट्रैवल, फिटनेस और लाइफस्टाइल से जुड़े पोस्ट शेयर करती हैं. वहीं अर्शदीप सिंह के इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Insta/Samreen Kaur

कब शुरू हुई दोनों के रिश्ते की चर्चाएं?

दोनों के रिश्ते की चर्चाएं IPL 2026 के दौरान तेज हुई थीं. समरीन को कई बार पंजाब किंग्स के मैचों में स्टैंड्स से अर्शदीप का हौसला बढ़ाते देखा गया था. इसके बाद दोनों की साथ में तस्वीरें और सोशल मीडिया एक्टिविटी चर्चा का विषय बनीं. अब अर्शदीप ने इंस्टाग्राम पर "My Person" कैप्शन के साथ तस्वीरें शेयर कर इन सभी अटकलों पर आधिकारिक मुहर लगा दी है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Insta/Samreen Kaur

समरीन कौर की नेटवर्थ कितनी है

समरीन कौर के बैंक बैलेंस की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी अनुमानित नेट वर्थ लगभग ₹8 करोड़ से ₹15 करोड़ है. उनकी कमाई के सोर्स में- एक्टिंग, मॉडलिंग, फेमिना मिस इंडिया 2018 की फाइनलिस्ट और डिजिटल कंटेंट शामिल हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket, Arshdeep Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com