विज्ञापन

कल का मौसम: दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश, यूपी और बिहार का क्या रहेगा हाल? IMD का लेटेस्ट अलर्ट

Kal ka Mausam Updates: कल यानी 3 अगस्त से देशभर में अलग-अलग जगहों पर बारिश की रफ्तार तेज होगा. मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए चेतावनी भी जारी की है.

कल का मौसम: दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश, यूपी और बिहार का क्या रहेगा हाल? IMD का लेटेस्ट अलर्ट
दिल्ली-NCR, पंजाब और हरियाणा में 3 और 4 अगस्त को कई जगहों पर मूसलाधार बारिश का अलर्ट है.
PTI
  • दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में तीन और चार अगस्त को भारी बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है.
  • उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में तीन से सात अगस्त भारी बारिश की आशंका है.
  • हिमाचल, उत्तराखंड, J&K में आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाओं की चेतावनी है.

Kal Ka Mausam 3 August 2026: अगस्त की शुरुआत के साथ ही मानसून ने देशभर में अपना रौद्र और सुहावना दोनों रूप दिखाना शुरू कर दिया है. उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर और दक्षिण के राज्यों में बादलों का डेरा जमा हुआ है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि 3 अगस्त से उत्तर-पश्चिम भारत और मैदानी इलाकों में बारिश की रफ्तार और तेज होगी. अगर आप कल यानी 3 अगस्त को घर से बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए मौसम का मिजाज जानना बेहद जरूरी है.

दिल्ली-NCR, पंजाब और हरियाणा में मूसलाधार बारिश

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद) में सोमवार से बारिश का नया दौर शुरू होने जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, 3 और 4 अगस्त को दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: IMD

इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक की भी संभावना जताई गई है.

गुजरात से महाराष्ट्र तक भारी बारिश से बिगड़े हालात, असम में 80 लोगों की मौत, Video में देखिए बाढ़ की मार

 यूपी और बिहार में लगातार बरसेंगे बादल

पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 3 से 7 अगस्त के बीच व्यापक बारिश का अनुमान है. लखनऊ, कानपुर, वाराणसी से लेकर पश्चिमी यूपी के जिलों तक तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

वहीं, बिहार और झारखंड में भी 3 से 5 अगस्त के दौरान ज्यादारत जगहों पर भारी बारिश होने का अनुमान है. वहीं इन इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है.

पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन और आंधी की चेतावनी

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 3 से 8 अगस्त तक मौसम काफी खराब रहने के आसार हैं. IMD के मुताबिक, इन राज्यों में बिजली कड़कने, तेज हवाओं और भारी बारिश की आशंका है. इसके चलते संवेदनशील और पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा बना रहेगा.

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत का हाल

असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड सहित पूर्वोत्तर भारत में अगले 5 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है. वहीं, दक्षिण भारत में बारिश में थोड़ी कमी आएगी, लेकिन कर्नाटक के तटीय इलाके में अगले 2 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट रहेगा.

यह भी पढ़ें: मानसून में तेजी से फैल रहा स्वाइन फ्लू (H1N1), जानिए कैसे करें बचाव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weather Forecast, India Weather, Delhi Rain, Bihar Mausam Update, UP Mausam News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com