स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जोरों-शोरों से तैयारियां चल रही हैं. इस बार पिछले सालों की तुलना में मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था और भी ज्यादा सख्त की जा रही है. सोशल मीडिया X पर DMRC ने सिक्योरिटी एडवाइजरी जारी किया है. इस अपडेट में बताया गया है कि CISF की ओर से 9 अगस्त 2026 से 16 अगस्त 2026 तक सभी मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की गहन सुरक्षा जांच की जाएगी. ऐसे में अगर आप मेट्रो में यात्रा कर रहे हैं, तो आपको लंबी कतारें और भीड़ नजर आ सकती हैं. यहां जानते हैं DMRC की सिक्योरिटी अपडेट...
पीक आवर्स में हो सकती हैं लंबी कतारें
9 अगस्त से 16 अगस्त तक मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों की गहन जांच की जाएगी. इस जांच की वजह से पीक आवर्स में कुछ मेट्रो स्टेशनों पर लंबी कतारें देखने को मिल सकती हैं, जिसमें राजीव चौक, विश्व विद्यायल मेट्रो स्टेशन जैसे स्टेशन शामिल हैं. ऐसे में यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और स्टेशन पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें.
SECURITY UPDATE
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) August 7, 2026
In view of the enhanced security arrangements ahead of Independence Day on 15th August 2026, the security checks for passengers will be further intensified by CISF across the Metro stations starting from 9th August 2026 (Sunday).
This might result in long queues…
यात्रियों से सहयोग की अपील
इसके साथ ही DMRC ने यात्रियों से सुरक्षा जांच के दौरान CISF और अन्य सुरक्षा कर्मियों का सहयोग करने की अपील की गई है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके.
भीड़ में ट्रैवल करते समय इन बातों पर दें ध्यान
गहन सुरक्षा जांच के चलते 9 अगस्त से 16 अगस्त के बीच आपको मेट्रों में काफी भीड़ नजर आ सकती है. ऐसे में आपको ट्रैवल के दौरान कुछ बातों का ध्यान देना चाहिए, जैसे-
- ज्यादा भीड़ होने पर कभी भी पहले उतरने की गलती न करें. अपने से आगे वाले यात्रियों को बाहर निकलने का मौका दें.
- मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर हमेशा पीली लाइन के पीछे ही खड़े रहें.
- भीड़ होने पर धक्का-मुक्की से बचें और आराम से बाहर निकलने की कोशिश करें.
- लंबी कतारों में अगर आप खड़े हैं, तो अपने जरूरी पेपर्स और मोबाइल का खास ध्यान रखें.
- भीड़ में कभी भी अपने बैग पीठ पर न टांगे, कोशिश करें कि इस दौरान बैग आगे की ओर ही रखें.
ये भी पढ़ें - नोएडा में 2 नए मेट्रो कॉरिडोर की मंजूरी, बोड़ाकी, जेवर एयरपोर्ट तक कनेक्टिविटी, ग्रेटर नोएडा से दिल्ली का सफर आसान
ध्यान रखें कि मेट्रो में भीड़ हर समय होती है. लेकिन कुछ विशेष समय पर भीड़ ज्यादा होने की उम्मीद रहती है. ऐसे में घर से बाहर निकलने से पहले थोड़ा अतिरिक्त समय निकालें, ताकि आपको कम से कम परेशानी हो.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं