विज्ञापन

किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं, मैं आपके साथ हूं, NDA सांसदों से पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज शिवसेना शिंदे गुट और टीएमसी से अलग हुए सांसदों से मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी ने सांसदों से कहा कि राज्य के आगे बढ़ने से देश आगे बढ़ेगा.

किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं, मैं आपके साथ हूं, NDA सांसदों से पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी ने एनडीए सांसदों से मुलाकात की (फाइल फोटो)
  • पीएम नरेंद्र मोदी ने आज एनडीए के 45 सांसदों से नाश्ते पर मुलाकात की
  • पीएम मोदी ने सभी सांसदों को भरोसा दिलाया कि उनके लिए वो हरवक्त खड़े हैं
  • उन्होंने सांसदों से संसद की डिबेट में हिस्सा लेने को भी कहा
नई दिल्ली:

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज महाराष्ट्र के शिवसेना (शिंदे गुट) सांसदों और NCPI सांसदों से मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी ने सांसदों से आग्रह किया कि डिबेट में हिस्सा लीजिए. उन्होंने कहा कि किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है. मैं आपके साथ हूं. उन्होंने कहा कि NDA एक परिवार है. कुछ दिन पहले पीएम मोदी ने राज्यसभा के नए चुने गए एनडीए के सांसदों के साथ मुलाकात की थी. 

संसद की डिबेट में हिस्सा लेने की अपील 

पीएम मोदी ने NCPI और शिवसेना शिंदे गुट के सांसदों के साथ नाश्ते पर बैठक के दौरान कहा कि एनडीए एक परिवार है. उन्होंने कहा कि हम घटक पार्टियों के साथ हैं. पीएम मोदी ने सांसदों से अपील की कि संसद के डिबेट में हिस्सा लीजिए. संसद के इतिहास को पढ़िए, जानिए और उसे समझिए. पीएम मोदी ने सांसदों से अपील की कि संसद में इतिहास को लेकर बहुत सारा मैटेरियल है. डिबेट की तैयारी करने के लिए उसका इस्तेमाल करिए. पीएम मोदी ने कहा कि अपने राज्यों के विकास के लिए काम करिए. राज्य आगे बढ़ेंगे तभी देश आगे बढ़ेगा. 

पढ़ें, दिल्ली खतरनाक जगह, लुटियन जोन में संभलकर रहें.. NDA के सांसदों से बोले पीएम मोदी

मैं आपके साथ हूं..

पीएम मोदी ने बैठक के दौरान सांसदों से कहा कि किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है. मैं आपके साथ हूं. उन्होंने उद्धव ठाकरे की पार्टी से शिवसेना में शामिल हुए सांसदों को भरोसा दिलाया कि एनडीए एक परिवार है. उन्होंने कहा कि हम घटक पार्टियों के साथ हैं. पीएम मोदी ने कहा कि हर व्यक्ति का सम्मान किया जाएगा और सभी को मौका दिया जाएगा. पीएम मोदी ने कहा कि वह एनडीए के सिर्फ एक घटक पार्टी नहीं बल्कि हर सांसद के साथ हैं. पीएम ने कहा कि एनडीए के हर सांसद के साथ खड़ा हूं. आपको किसी की चिंता करने जरूरत नहीं करनी चाहिए. 

पार्थ पवार से अलग मुलाकात, मां का हालचाल पूछा 

पीएम नरेंद्र मोदी ने बैठक के दौरान एनसीपी (अजित) के नेता पार्थ पवार से अकेले में मुलाकात की. उन्होंने पूछा पार्थ माता जी कैसी हैं, उनका ख्याल रखना. पीएम मोदी ने सुनेत्रा पवार की सेहत के बारे में पार्थ पवार से पूछा. पीएम मोदी ने पार्थ से मराठी में बातचीत की. 
 

45 सांसदों से मिले पीएम मोदी 

पीएम मोदी के साथ नाश्ते पर शिवसेना के 7, NCPI के 20, NCP(अजित पवार) के 2 , उपेंद्र कुशवाहा समेत करीब 45 सांसदों से मुलाकात की. पीएम ने कहा कि अपने संसदीय क्षेत्र के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सत्ता का प्रभावी ढंग से उपयोग करें. क्षेत्र में किसी भी विकास कार्य के लिए सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से संपर्क करें.

पढ़ें, पीएम मोदी बोले- बेड पर जाते ही 8 सेकेंड में आ जाती है नींद, सांसदों को नसीहत, फोन पर न करें अभद्रता

पीएम ने जाना सबका हालचाल

प्रधानमंत्री ने प्रत्येक सांसद से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनका हालचाल जाना. धाराशिव के सांसद ओमराजे निंबाळकर के योगाभ्यास के बारे में भी प्रधानमंत्री ने जानकारी ली. पीएम ने कहा कि अपने शरीर और स्वास्थ्य का ध्यान रखें, सेहत अच्छी रही तभी दे की सेवा कर सकेंगे. गरीब मजदूर किसान सबसे मिलें , सबकी समस्या जानें और हमेशा अपडेटेड रहे. 

पूर्वोत्तर के विकास का जिक्र

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार से पहले पूर्वोत्तर के राज्यों का विकास नहीं हुआ था पर हमको पूर्वोत्तर समेत देश के विकास को ऊंचाई पर ले जाना है. पीएम मोदी ने कहा कि हम सांसदों की संख्या बल के आधार पर किसी दल को महत्व नहीं देते बल्कि हमारे लिए एक सासंद या एक सांसद वाला दल भी महत्वपूर्ण है और हम उसको उतना ही महत्व और सम्मान देते है जितना कि कई सांसदों वालों दल को. हमको एनडीए को मजबूत करना है और एनडीए बनकर देश का विकास करना है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Narendra Modi, Pm Modi Nda Mp Meeting, Monsoon Session
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com