Independence Day Rangoli 2026: 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस आने वाला है. 15 अगस्त के पास आते ही हर जगह देशभक्ति का माहौल हो जाता है. 15 अगस्त का दिन सिर्फ तिरंगा फहराने और देशभक्ति गीत गाने का ही नहीं, बल्कि अपनी रचनात्मकता दिखाने का भी बेहतरीन मौका होता है. इस मौके पर स्कूल, कॉलेज और ऑफिसों में रंगोली (Independence Rangoli Idea) प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं, जहां छात्र-छात्राएं अपने हुनर से देशप्रेम की खूबसूरत तस्वीर पेश करते हैं. अगर आप भी इस बार कुछ अलग और नया बनाना चाहते हैं, तो ये रंगोली आइडिया आपके काम आ सकते हैं.
तिरंगा थीम रंगोली
स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे से बेहतर कोई थीम नहीं हो सकती. केसरिया, सफेद और हरे रंग के साथ बीच में अशोक चक्र बनाकर आप एक सुंदर और क्लासिक रंगोली तैयार कर सकते हैं. यह डिजाइन आसान होने के साथ-साथ बेहद प्रभावशाली भी लगता है.

Independence Day Rangoli 2026
Photo Credit: Instagram
भारत माता रंगोली
अगर आप थोड़ा क्रिएटिव डिजाइन बनाना चाहते हैं, तो भारत माता की आकृति के साथ तिरंगा और राष्ट्रीय प्रतीकों को शामिल कर सकते हैं. यह रंगोली देशभक्ति की भावना को खूबसूरती से दर्शाती है.
आई लव माय इंडिया रंगोली
रंगोली में अगर आप कुछ क्रिएटिव बनाना चाहते हैं, तो इस तरह से एक छोटी सी बच्ची के हाथ में तिरंगा झंडा पकड़ा कर आप आई लव माय इंडिया लिखें और इसे गोलाकार देकर सुंदर सा बॉर्डर बनाएं.
इंडिया मैप रंगोली
भारत के नक्शे के आकार में रंगोली बनाकर उसे तिरंगे के रंगों से सजाना भी एक शानदार आइडिया है. स्कूल और कॉलेज प्रतियोगिताओं में यह डिजाइन काफी पसंद किया जाता है.
यह भी पढ़ें:- 15 अगस्त से पहले घर को दें देशभक्ति का रंग, ये 7 DIY Decor Ideas बदल देंगे पूरा लुक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं