विज्ञापन

महाराष्ट्र में बसों का किराया 13 फीसदी से ज्यादा बढ़ा, जानें कब होगा लागू, यात्रियों को कितना चुकाना होगा पैसा

राज्य परिवहन प्राधिकरण ने महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) के बस किराया 13.56% बढ़ाने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है.

महाराष्ट्र में बसों का किराया 13 फीसदी से ज्यादा बढ़ा, जानें कब होगा लागू, यात्रियों को कितना चुकाना होगा पैसा
महाराष्ट्र में बढ़ा बस का किराया
IANS

महाराष्ट्र में बस में सफर करने वालों को बड़ा झटका लगा है. क्योंकि अब बस में सफर करने वाले यात्रियों को ज्यादा किराया भरना होगा. राज्य परिवहन निगम ने बस किराया बढ़ाने वाले प्रस्ताव को मंजूर कर लिया है. जिसके बाद 13 प्रतिशत से भी ज्यादा बस का किराया बढ़ने वाला है. बताया जाता है कि बस परिवहन निगम ने बस के किराए के प्रस्ताव के मंजूर करने के कारण के रूप में कहा है कि डीजल की कीमतों और युद्ध जैसे हालात के कारण किराया बढ़ाना जरूरी हो गया था. यह बढ़ा हुआ किराया 17 जुलाई की आधी रात से लागू किया जाएगा.

13 प्रतिशत से ज्यादा क्यों बढ़ाया गया बस का किराया

महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने जानकारी देते हुए कहा, राज्य परिवहन प्राधिकरण ने महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) के बस किराया 13.56% बढ़ाने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युद्ध जैसे हालात के कारण डीज़ल की कीमतों में बढ़ोतरी, MSRTC कर्मचारियों के विभिन्न भत्तों में वृद्धि और वाहनों के स्पेयर पार्ट्स व टायरों की बढ़ती लागत के चलते किराया बढ़ाना ज़रूरी हो गया था.

यात्रियों पर आर्थिक बोझ कम से कम पड़े

प्रताप सरनाईक ने कहा कि किराये में बदलाव लागू करते समय इस बात का ध्यान रखा गया है कि यात्रियों पर आर्थिक बोझ कम से कम पड़े. यह फ़ैसला निगम को राज्य के लोगों को सुरक्षित, अच्छी गुणवत्ता वाली और बिना रुकावट सेवाएं देना जारी रखने में सक्षम बनाने और साथ ही MSRTC की आर्थिक स्थिति को मज़बूत करने के लिए महत्वपूर्ण है.

वहीं परिवहन मंत्री ने अपील करते हुए कहा कि हमें उम्मीद है कि यात्री MSRTC पर वैसा ही भरोसा बनाए रखेंगे जैसा वे हमेशा से रखते आए हैं.

किराए का कैलकुलेशन- अगर आप 100 रुपये का टिकट लेते हैं तो आपको अब 13.56 रुपये यानी 14 रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे. यानी आपको 114 रुपये देने होंगे.

बता दें, इससे पहले गर्मियों की छुट्टियों (15 अप्रैल से 15 जून) के दौरान साधारण बसों पर 10 प्रतिश की अस्थायी मौसमी (सीजनल) वृद्धि लागू की गई थी, जिसे बाद में 31 जुलाई तक बढ़ा दिया गया था.

यह भी पढ़ेंः 

ट्रेन के ऑनलाइन टिकट पर मिल रही छूट, 31 मार्च तक फायदा, जानें 400 रुपये के टिकट पर कितने पैसे बचेंगे

हाइड्रोजन ट्रेन सस्ती है या महंगी? एक किलोमीटर चलाने का खर्च कितना पड़ता है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MSRTC, Maharashtra State Road Transport Corporation, Maharashtra Bus, Maharashtra News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com