विज्ञापन

ट्रेन के ऑनलाइन टिकट पर मिल रही छूट, 31 मार्च तक फायदा, जानें 400 रुपये के टिकट पर कितने पैसे बचेंगे

ऑनलाइन जनरल टिकट की बुकिंग पर मिलने वाली 3 प्रतिशत की छूट को रेलवे ने अगले साल 31 मार्च तक बढ़ा दिया है. अब हर यात्रा पर यात्रियों के पैसे बचेंगे.

ट्रेन के ऑनलाइन टिकट पर मिल रही छूट, 31 मार्च तक फायदा, जानें 400 रुपये के टिकट पर कितने पैसे बचेंगे
रेलवन ऐप पर मिल रहा टिकट पर डिस्काउंट
Jammu Division NR

RailOne App Train Ticket Discount: जनरल टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. जो रेल यात्री जनरल टिकट पर सफर करते हैं, अगर वह ऑनलाइन यानी RailOne App के जरिए टिकट लेते हैं तो डिजिटल टिकट के लिए 3 प्रतिशत की छूट दी जाती है. वहीं अब इस छूट को रेलवे ने आगे बढ़ाने का ऐलान किया है. यानी अब बोनस योजना को रेलवे ने अगले 31 मार्च 2027 तक के लिए बढ़ा दिया है. रेलवे के इस फैसले से यात्रियों को टिकट पर पैसे की सीधी बचत होगी.

जनरल टिकट के लिए यात्रियों को काफी समय तक लंबी लाइनों में लगे रहना होता है. परेशानी तब होती है जब ट्रेन आने की सूचना हो जाती है और यात्री के पास टिकट नहीं होता है. लेकिन RailOne ऐप के जरिए जनरल टिकट की सुविधा मिलने से यात्रियों की परेशानी कम हो गई है. जबकि टिकट पर स्पेशल छूट से यात्रियों के पैसे भी बच रहे हैं.

सभी जनरल टिकट पर मिलती है छूट

रेलवे ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि अगर यात्री RailOne ऐप से अनारक्षित यानी जनरल टिकट बुक करेंगे तो उन्हें कुल किराए पर 3 प्रतिशत की छूट दी जाएगी. यानी कुल किराए का 3 प्रतिशत कम चुकाना होगा. 

जैसे आप अगर किसी यात्रा के लिए 400 रुपये की टिकट लेते हैं तो RailOne ऐप पर 3 प्रतिशत की छूट के साथ 388 रुपये का भुगतान करना होगा. यानी आपको 12 रुपये कम चुकाने होंगे. 400 रुपये का 3 प्रतिशत 12 रुपये होते हैं जो आपके किराए में कम कर दिया जाएगा. 

टिकट पर यह छूट सभी तरह के डिजिटल पेमेंट पर दिया जाता है. यानी अगर यात्री UPI, नेट बैकिंग, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो डिस्काउंट मिलेगा साथ ही आसानी से भुगतान हो जाएगा.

समय की बचत और भीड़ से छुटकारा

सबसे खास बात यह है कि आप घर बैठे अपनी यात्रा के लिए जनरल टिकट बुक कर सकते हैं. जबकि पहले इसके लिए काउंटर पर लाइन लगना होता था. आप स्टेशन पहुंचने से पहले टिकट बुक कर सकते हैं और सीधे ट्रेन में जाकर बैठ सकते हैं. इससे आपके समय की भी बचत होती है. वहीं यह टिकट पूरी तरह से डिजिटल होता है और टिकट खोने का डर भी नहीं होता है. यह आपके मोबाइल के ऐप में ही सेव रहता है. 

हालांकि रेलवे ने साफ किया है कि RailOne ऐप से काटे गए टिकट दूसरे चीजों पर नहीं यानी WhatsApp पर नहीं दिखा सकते हैं. साथ ही RailOne पर रजिस्टर्ड मोबाइल आपके पास होना जरूरी होता है.

यह भी पढ़ेंः हाइड्रोजन ट्रेन से जुड़े साइंस-फीचर से लेकर सुरक्षा तक, सारे सवालों के जवाब जो आप जानना चाहते हैं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Railone App Ticket Booking, Railone App Benefits, RailOne App Discount, RailOne App Features, RailOne App Latest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com