भारत में पहली हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत के साथ ही तकनीकी विकास का सफर शुरू हो गया है. पीएम मोदी ने 17 जुलाई को हरियाणा के जींद से सोनीपत के बीच पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. अब यह दिन भारत और रेलवे के इतिहास में दर्ज हो चुका है. हालांकि इस हाइड्रोजन ट्रेन से जुड़े कई सवाल है जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. जहां एक ओर हाइड्रोजन ट्रेन कितनी सुरक्षित है, इसे लेकर चर्चा हो रही है. वहीं दूसरी ओर हाइड्रोजन ट्रेन सामान्य ट्रेन से सस्ती है या महंगी है इस लेकर खूब चर्चा हो रही है.
हाइड्रोजन ट्रेन महंगी है या सस्ती?
सीधे शब्दों में कहा जाए तो हाइड्रोजन ट्रेन बनाने का खर्च महंगा है. लेकिन इसे चलाने का खर्च काफी सस्ता है. हाइड्रोजन ट्रेन के बनाने की लागत की बात की जाए तो इसे बनाने में करीब 40 से 80 करोड़ का खर्च आता है. जो सामान्य और पारंपरिक ट्रेन से यह करीब 30 प्रतिशत तक महंगा है. डीजल ट्रेन में करीब 27 करोड़ का खर्च आता है.
एक किलोमीटर चलाने का खर्च कितना आता है?
हाइड्रोजन ट्रेन अभी जींद और सोनीपत के बीच 89 किलोमीटर की दूरी तय कर रहा हैं. विशेषज्ञों के मुताबिक, एक औसत हाइड्रोजन ईंधन सेल कार (Hydrogen Fuel Cell Car) में 1 किलोमीटर चलने के लिए लगभग 0.005 से 0.01 किलोग्राम (5 से 10 ग्राम) हाइड्रोजन की आवश्यकता होती है. इसका मतलब यह है कि 1 किलो हाइड्रोजन में कार लगभग 100 से 150 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है. जबकि डीजल ट्रेन के लिए 1 किलोमीटर में करीब 4 लीटर फ्यूल की खपत होती है. हाइड्रोजन ट्रेन 10 कोच हैं और यह 89 किलोमीटर यात्रा के दौरान 1 किलोग्राम हाइड्रोजन का इस्तेमाल होगा.
हाइड्रोजन ट्रेन में मेंटनेंस और प्रदूषण कम किराया सस्ता
डीजल ट्रेन भारी मात्रा में CO2 और हानिकारक धुआं छोड़ती है. लेकिन हाइड्रोजन ट्रेन से धुएं की जगह केवल पानी की भाप निकलती है. वहीं हाइड्रोजन ट्रेन में मेंटनेंस का खर्च कम होता है, क्योंकि इसमें डीजल इंजन की तरह ज्यादा कल-पुर्जे नहीं होते हैं. इसके अलावा भले ही हाइड्रोजन ट्रेन को चलाने का खर्च अधिक है लेकिन सरकार ने आम लोगों के लिए इसका किराया किफायती रखा है जो बताया जा रहा है कि 5 से 25 रुपये है.
यह भी पढ़ेंः हाइड्रोजन ट्रेन से जुड़े साइंस-फीचर से लेकर सुरक्षा तक, सारे सवालों के जवाब जो आप जानना चाहते हैं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं