विज्ञापन

जयपुर में लगाई गई स्मार्ट स्क्रीन, दिखेगी बकाया चालान और PUC जैसी डिटेल्स, देखिए ये वीडियो

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर नजर रखने के लिए जयपुर में चौराहों पर स्क्रीन लगाई गई हैं. इन स्क्रीनों में वाहनों का बकाया चालान समेत PUC की आखिरी तारीख और इंश्योरेंस के बारे में डिटेल्स भी दिखेंगी.

जयपुर में लगाई गई स्मार्ट स्क्रीन, दिखेगी बकाया चालान और PUC जैसी डिटेल्स, देखिए ये वीडियो
जयपुर में स्क्रीन पर दिखेंगे बकाया चालान
Photo Credit: वायरल वीडियो

अगर आप जयपुर में रहते हैं या फिर अक्सर जयपुर में ट्रैवल करते हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी हो सकती है. जयपुर प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर नजर रखने और डिजिटल निगरानी बढ़ाने के लिए एक नई शुरुआत की है. इसके तहत शहर के बड़े चौराहों पर खास स्क्रीन लगाई गई हैं, जो वाहनों के बकाया चालान को LIVE दिखाएगी. इसका उद्देश्य लोगों को समय पर चालान जमा करने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करना है. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें गाड़ियों के बकाया चालान स्क्रीन पर नजर आ रहे हैं.

कहां लगा है ये सिस्टम?

इस डिजिटल रोड सेफ्टी सिस्टम को फिलहाल शुरुआत में शहर की प्रमुख सड़कों जैसे जवाहरलाल नेहरू (JLN) मार्ग और टोंक रोड पर लगाया गया है. बता दें, कि यह सिस्टम खास ANPR यानी ऑटोमैटिक नंबर प्लेट पहचान कैमरों पर काम करता है. इसको खासतौर पर शहर के व्यस्त चौराहों पर लगाया गया है. ऐसे में जैसे ही कोई वाहन इन कैमरों के सामने से गुजरेंगे, उसकी नंबर प्लेट स्कैन होगी और फिर राष्ट्रीय ट्रांसपोर्ट डेटा से मिलाया जाता है. इसके बाद LED स्क्रीन पर उस वाहन के बकाया चालान को दिखा दिया जाता है.

स्क्रीन पर दिखेंगी ये जानकारी

बकाया चालान के अलावा स्क्रीन पर वाहन से जुड़ी डिटेल्स भी दिखाई देंगी. स्क्रीन पर पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल यानी PUC की आखिरी तारीख और इंश्योरेंस के बारे में डिटेल्स भी देखने को मिलेंगी.

सोशल मीडिया पर भी वीडियो वायरल

इंटरनेट पर इन दिनों इस सिस्टम का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें स्क्रीन पर वाहन का बकाया चालान नजर आ रहा है. साथ ही जानकारी के मुताबिक नियम तोड़ने वालों पर और सख्ती करने के लिए यह सिस्टम आगे तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को तुरंत अलर्ट भी भेजता है, जिससे वे ऐसे वाहनों को मौके पर ही रोककर कार्रवाई कर सकें.

यह भी पढ़ें: बिहार में गरीबों के घर लगेंगे फ्री सोलर पैनल, कल सीएम सम्राट चौधरी करेंगे शुभारंभ, सभी 38 जिलों के 58 लाख BPL परिवारों को मिलेगा लाभ

यह भी पढ़ें: 15 जून को मनाया जाएगा कैंची धाम का स्थापना दिवस, श्रद्धालुओं के लिए किए गए जरूरी इंतजाम, नैनीताल पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com