विज्ञापन

स्कैमर्स ने निकाला ठगने का नया तरीका, क्रेडिट कार्ड बिल चुकाने के नाम पर कर रहे ठगी, जानिए पूरा स्कैम और सेफ रहने की टिप्स

आजकल के डिजिटल दौर में साइबर ठगों ने मासूम लोगों को ठगने का नया तरीका निकाल लिया है. स्कैमर्स उन लोगों को टारगेट कर रहे हैं जिनपर क्रेडिट कार्ड का भारी भरकम बिल बकाया है. इसके बाद दबाव बनाया जाता है और मासूम लोग जानकारी के अभाव में ठग का शिकार हो जाते हैं.

स्कैमर्स ने निकाला ठगने का नया तरीका, क्रेडिट कार्ड बिल चुकाने के नाम पर कर रहे ठगी, जानिए पूरा स्कैम और सेफ रहने की टिप्स
क्रेडिट कार्ड स्कैम क्या है?
Photo Credit: NDTV

अगर आपके क्रेडिट कार्ड का बिल बकाया है तो ये खबर आपके लिए बहुत ज्यादा जरूरी हो सकती है. आजकल के डिजिटल दौर में साइबर ठग लोगों तो ठगने का नया तरीका निकाल लिया है. इसमें साइबर अपराधी लोगों पर क्रेडिट कार्ड का बिल भरने का दबाव बनाते हैं और फिर मासूम लोगों की कमाई को अपनी जेब में डाल लेते हैं. ऐसे में खुद को सतर्क रखना बेहद जरूरी है. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि स्कैम के तहत साइबर अपराधी लोगों को कैसे फंसाते हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है. इसकी जानकारी इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर, गृह मंत्रालय ने अपने आधिकारिक X हैंडल से दी है. आइए जानते हैं...

कैसे होता है क्रेडिट कार्ड स्कैम?

साइबर ठग सबसे पहले ऐसे क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को निशाना बनाते हैं जिन पर बड़ा बकाया होता है. वे उन्हें कमीशन या पैसे बचाने का लालच देकर अपने जाल में फंसाते हैं. इसके बाद ठगी से हासिल किए गए पैसों से उनका क्रेडिट कार्ड बिल चुका देते हैं और बदले में कार्ड होल्डर से नकद रकम ले लेते हैं, इस तरह यह पूरी ठगी का खेल चलाया जाता है. ठगी के इस तरीके में अपराधी सीधे पैसे को म्यूल अकाउंट में भेजने की बजाय क्रेडिट कार्ड के बिल चुकाने में इस्तेमाल करते हैं. इससे पैसों का रिकॉर्ड कम दिखता है और शक भी कम होता है. इसके बाद वे कार्ड होल्डर से नकद रकम ले लेते हैं, जिससे पैसे का ट्रेल छिपाने की कोशिश की जाती है और फ्रॉड को पकड़ना मुश्किल हो जाता है.

A recent Mumbai cyber fraud case revealed a new tactic where fraudsters allegedly used credit cards with high outstanding dues to move money obtained through cyber crime. pic.twitter.com/MQyJBBou0k

— CyberDost I4C (@Cyberdost) June 11, 2026

स्कैम से बचने के लिए किन बातों का रखें ध्यान?

  • कभी भी क्रेडिट कार्ड का बिल चुकाने के लिए किसी तरह के लालच में न आएं.
  • अपना क्रेडिट कार्ड किसी ओर के फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन के लिए इस्तेमाल न होने दें.
  • किसी भी APK फाइल या अनजान ऐप को इंस्टॉल न करें.

साइबर क्राइम हो जाए तो क्या करें?

अगर आप या आपका कोई परिचित किसी तरह के स्कैम का शिकार हो जाता है तो https://cybercrime.gov.in/ पर तुरंत रिपोर्ट करें या फिर या 1930 नंबर पर कॉल करें.

यह भी पढ़ें: क्या टोल प्लाजा के पास रहने वाले ID कार्ड दिखाकर पा सकते हैं टोल से छूट? NHAI ने बताई इसकी सच्चाई

यह भी पढ़ें: दिल्ली में बस रूट, ज्यादा भीड़भाड़ या कनेक्टिविटी की है समस्या, तो यहां दें अपनी राय, DTC ने शुरू किया सर्वे

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com