विज्ञापन

सोमवती अमावस्या के अवसर पर 15 जून तक यहां रहेगा ट्रैफिक डायवर्ट, हरिद्वार आ रहे हैं तो पहले पढ़ लें ये एडवाइजरी

सोमवती अमावस्या के अवसर पर हरिद्वार पुलिस ने ट्रैफिक को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है. 15 जून को सोमवती अमावस्ता स्नान पर्व की समाप्ति तक हरिद्वार क्षेत्र में सभी भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. साथ ही यातायात का दबाव बढ़ने पर भारी वाहनों को बॉर्डर पर ही रोका जाएगा.

सोमवती अमावस्या के अवसर पर 15 जून तक यहां रहेगा ट्रैफिक डायवर्ट, हरिद्वार आ रहे हैं तो पहले पढ़ लें ये एडवाइजरी
सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार ट्रैफिक एडवाइजरी
Photo Credit: NDTV

15 जून को सोमवती अमावस्या का पर्व मनाया जाएगा. इस अवसर पर श्रद्धालु गंगा स्नान करने के लिए हरिद्वार पहुंचते हैं. ऐसे में वीकेंड और सोमवती अमावस्या के मौके पर हरिद्वार पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. एडवाइजरी में बताया गया है कि यातायात का दबाव बढ़ने पर भारी वाहनों को बॉर्डर पर ही रोका जाएगा. साथ ही ट्रैफिक बढ़ने पर वाहनों को नगला इमरती से डायवर्ट कर बैरागी कैंप पार्किंग और हंडिया एरिया में पार्क कराया जाएगा और आवश्यकता अनुसार छोड़ा जाएगा. साथ ही चीला मार्ग का उपयोग केवल एग्जिट के लिए ही किया जाएगा. 

प्राइवेट बसों का डायवर्जन

सामान्य ट्रैफिक के दबाव की स्थिति में गुरुकुल कांगड़ी सर्विस लेन से सिंहद्वार होते हुए शंकराचार्य चौक की ओर ट्रैफिक भेजा जाएगा. टोल प्लाजा पर एग्जिट का दबाव बढ़ने पर नहर पटरी मार्ग का उपयोग किया जाएगा. देहरादून और ऋषिकेश जाने वाली प्राइवेट बसों को जरूरत पड़ने पर मोहंड मार्ग से भेजा जाएगा.

किस रास्ते से आएं और कहां करें वाहन पार्क

1. दिल्ली–मेरठ–मुजफ्फरनगर–पंजाब से हरिद्वार आने वाले वाहन
रास्ता: दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर-नारसन-मंगलौर-कोर कॉलेज-ख्याति ढाबा-गुरुकुल कांगड़ी-शंकराचार्य चौक-हरिद्वार
पार्किंग: अलकनंदा पार्किंग, दीनदयाल पार्किंग, पंतदीप पार्किंग, चमगादड़ टापू पार्किंग

भीड़ बढ़ने पर वैकल्पिक मार्ग

नगला इमरती-लक्सर-फेरूपुर-गाजीपुर-एसएम तिराहा-सतीचौक-मायापुर पुलिया
पार्किंग: बैरागी कैंप पार्किंग

2. दिल्ली / पंजाब / हरियाणा से आने वाले वाहनों का डायवर्जन

यातायात दबाव बढ़ने पर:
सहारनपुर-मंडावर-भगवानपुर-सालियर-बिजौली चौक-NH-344-सहारनपुर बाईपास-छुटमलपुर बाईपास-बिहारीगढ़-मोहंड-देहरादून / ऋषिकेश

नजीबाबाद जाने वाले वाहन
दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर-नारसन-मंगलौर-नगलाइमरती-लक्सर-बालावाली-बिजनौर-नजीबाबाद

देहरादून/ऋषिकेश जाने वाली बसें
दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर-(रामपुर तिराहा)-देवबंद-नकुड़-छुटमलपुर-बिहारीगढ़-मोहंड-देहरादून

3. मुरादाबाद / नजीबाबाद से हरिद्वार आने वाले वाहन

छोटे वाहन
नजीबाबाद-चिड़ियापुर-श्यामपुर-चंडीचौक
पार्किंग: दीनदयाल, पंतदीप, चमकादड़ टापू

बड़े वाहन
नजीबाबाद-चिड़ियापुर-श्यामपुर
पार्किंग: गोरीशंकर–नीलधारा पार्किंग

4. देहरादून / ऋषिकेश से हरिद्वार आने वाले वाहन

रूट
देहरादून / ऋषिकेश-नेपाली फार्म-रायवाला-हरिद्वार

पार्किंग
लालजीवाला, पंतदीप एवं चमकादड़ टापू पार्किंग

5. चारधाम क्षेत्र से मेरठ–दिल्ली जाने वाले वाहन

(गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ, केदारनाथ)
देहरादून / ऋषिकेश-नेपाली फार्म-रायवाला-चंडीचौक-NH-344-मेरठ-दिल्ली

6.  चारधाम क्षेत्र से नजीबाबाद जाने वाले वाहन

देहरादून / ऋषिकेश-नेपाली फार्म-रायवाला-चंडीचौक-श्यामपुर-नजीबाबाद

बस और ट्रैक्टर पार्किंग

14 जून रात 8 बजे से सभी बसें, ट्रैक्टर और बड़े यात्री वाहन हनुमानवाटिका होते हुए चमकादड़ टापू में पार्क किए जाएंगे.

15 जून तक भारी वाहनों पर प्रतिबंध

14 जून को सुबह 6 बजे से लेकर 15 जून को सोमवती अमावस्ता स्नान पर्व की समाप्ति तक हरिद्वार क्षेत्र में सभी भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा.

यह भी पढ़ें: स्कैमर्स ने निकाला ठगने का नया तरीका, क्रेडिट कार्ड बिल चुकाने के नाम पर कर रहे ठगी, जानिए पूरा स्कैम और सेफ रहने की टिप्स

यह भी पढ़ें: क्या टोल प्लाजा के पास रहने वाले ID कार्ड दिखाकर पा सकते हैं टोल से छूट? NHAI ने बताई इसकी सच्चाई

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Traffic Advisory, Somvati Amavasya, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com