Khan Sir Vs Roshan Anand Sir: बिहार की राजधानी पटना में चर्चित शिक्षक खान सर और रोशन आनंद सर के बीच चल रहा झगड़ा बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में है. इस विवाद के कारण ज्ञानबिंदु कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर रोशन आनंद अभी जेल में हैं. वहीं कई दिनों तक गिरफ्तारी की तलवार लटकने के बाद खान सर को अग्रिम जमानत मिल गई है. लेकिन इस विवाद के बीच नेपाल से एक ऐसी खबर सामने आई, जिसने सनसनी फैला दी है. नेपाल में ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर रोशन आनंद के भाई प्रिंस की मौत हो गई है. प्रिंस खान सर के कोचिंग पर हुए हमले के मामले में आरोपी था.
नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
खान सर के कोचिंग पर हमले के मामले में प्रिंस भी आरोपी था. FIR होने के बाद अपने 6-7 दोस्तों के साथ प्रिंस नेपाल में रह रहा था. देर रात उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है. मामले की जानकारी मिलते ही रोशन आनंद सर के परिजन नेपाल पहुंच रहे हैं. प्रिंस पर 2021 में भी खान सर के कोचिंग पर हमले का आरोप था.
🔴 #BREAKING | खान सर और रौशन आनंद सर में चल रहे झगड़े के बीच ज्ञानबिंदु कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर रोशन आनंद के भाई प्रिंस की हो गई मौत#RoshanAnand | @RajputAditi pic.twitter.com/ssaLJa5T1u
— NDTV India (@ndtvindia) June 14, 2026
मौत के कारणों के बारे में नहीं मिली जानकारी
रोशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की जानकारी सामने आई है. फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. मामले की जांच जारी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने होटल में मौजूद अन्य युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
सोशल मीडिया साजिश का हिस्सा बता रहे लोग
सोशल मीडिया पर कई लोग प्रिंस की संदिग्ध हालत में हुई मौत को किसी बड़ी साजिश का हिस्सा बता रहे है. हालांकि अभी इस मामले में आधिकारिक तौर पर जानकारी का इंतजार है. मालूम हो कि खान सर की कोचिंग पर हुए हमले और उसके बाद दोनों तरफ से हुए केस के बाद यह मामला लगातार खबरों में बना है.
यह भी पढ़ें - रौशन आनंद की रिहाई के लिए 'आमरण अनशन' करेंगे हजारों छात्र, खान सर के बॉडीगार्ड की जमानत याचिका खारिज
यह भी पढ़ें - टॉपर्स की खरीद, कोचिंग हब पर कब्जा, हॉस्टल के जरिए एक-दूसरे पर हमला! खान सर-रोशन सर के बीच दुश्मनी की Inside Story
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं