- कार्तिक पूर्णिमा और कार्तिक मेला 2026 के दौरान गंगा स्नान के लिए उत्तर रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं.
- गढ़मुक्तेश्वर और कांकाठेर स्टेशनों पर 25 नवंबर तक कई प्रमुख ट्रेनों को अस्थायी दो मिनट का ठहराव दिया जाएगा.
- राजघाट और बालावाली स्टेशनों पर भी मेला के दौरान चुनिंदा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव निर्धारित किया गया है.
Kartik Mela 2026 Special Trains: कार्तिक पूर्णिमा और कार्तिक मेला 2026 के मौके पर गंगा स्नान के लिए जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे (Northern Railway) ने विशेष इंतजाम किए हैं. मेले के दौरान होने वाली संभावित भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को सुगम सफर मुहैया कराने के उद्देश्य से रेलवे ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, प्रमुख स्टेशनों पर ट्रेनों के अस्थायी ठहराव के साथसाथ मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन और कुछ ट्रेनों के मार्ग में विस्तार किया गया है.
गढ़मुक्तेश्वर और कांकाठेर में 25 नवंबर तक रुकेगी कई एक्सप्रेस ट्रेनें
कार्तिक मेले में सबसे ज्यादा भीड़ गढ़मुक्तेश्वर और कांकाठेर गंगा घाटों पर उमड़ती है. इसे ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 25 नवंबर 2026 तक इन दोनों स्टेशनों पर कई प्रमुख ट्रेनों को 2 मिनट का अस्थायी ठहराव देने का फैसला किया है. यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा 25 नवंबर 2026 तक गढ़मुक्तेश्वर और कांकाठेर स्टेशनों पर कई प्रमुख ट्रेनों का अस्थायी दोदो मिनट का ठहराव दिया गया है. इसका विस्तृत विवरण नीचे दिया गया है.

गढ़मुक्तेश्वर स्टेशन पर अस्थायी ठहराव
गढ़मुक्तेश्वर स्टेशन पर अप दिशा की ओर जाने वाली ट्रेनों में ट्रेन संख्या 15014 रात 01:48 बजे पहुंचकर 01:50 बजे रवाना होगी. इसके बाद सुबह के समय ट्रेन संख्या 13257 (08:33 से 08:35 बजे), ट्रेन संख्या 15059 (08:53 से 08:55 बजे), ट्रेन संख्या 14311 और 14321 (दोनों 09:28 से 09:30 बजे) तथा ट्रेन संख्या 04209 (10:32 से 10:34 बजे) यहां रुकेगी. दोपहर और शाम के समय ट्रेन संख्या 15036 (13:28 से 13:30 बजे), ट्रेन संख्या 14009 (15:30 से 15:32 बजे), ट्रेन संख्या 14011 (16:00 से 16:02 बजे) और रात में ट्रेन संख्या 22453 (21:14 से 21:16 बजे) का ठहराव रहेगा.
वहीं, डाउन दिशा की बात करें तो ट्रेन संख्या 22454 सुबह 08:02 बजे आकर 08:04 बजे प्रस्थान करेगी, जबकि ट्रेन संख्या 15910 सुबह 09:18 से 09:20 बजे तक रुकेगी. दोपहर में ट्रेन संख्या 13258 (15:08 से 15:10 बजे), ट्रेन संख्या 15060 (15:50 से 15:52 बजे), ट्रेन संख्या 05102 (15:52 से 15:54 बजे), ट्रेन संख्या 14312 और 14322 (दोनों 16:43 से 16:45 बजे) तथा ट्रेन संख्या 15035 (17:38 से 17:40 बजे) का ठहराव होगा. रात के समय ट्रेन संख्या 14206 (20:10 से 20:12 बजे) और ट्रेन संख्या 14208 (21:45 से 21:47 बजे) गढ़मुक्तेश्वर स्टेशन पर रुककर आगे बढ़ेंगी.

कांकाठेर स्टेशन पर अस्थायी ठहराव
कांकाठेर स्टेशन पर अप दिशा में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए देर रात से ही ट्रेनों का ठहराव शुरू हो जाएगा, जिसमें ट्रेन संख्या 15014 (01:38 से 01:40 बजे), ट्रेन संख्या 14013/14015/14007 (02:26 से 02:28 बजे) और ट्रेन संख्या 15127 (02:52 से 02:54 बजे) शामिल हैं. सुबह के समय ट्रेन संख्या 14241 (05:03 से 05:05 बजे), ट्रेन संख्या 15273 (05:25 से 05:27 बजे), ट्रेन संख्या 15303 (07:43 से 07:45 बजे), ट्रेन संख्या 13257 (08:18 से 08:20 बजे) और ट्रेन संख्या 14311/14321 (09:12 से 09:14 बजे) यहां रुकेंगी. इसके अलावा दोपहर में ट्रेन संख्या 15909 (13:33 से 13:35 बजे) तथा रात में ट्रेन संख्या 22453 (21:08 से 21:10 बजे) और ट्रेन संख्या 54075 (23:38 से 23:40 बजे) का ठहराव निर्धारित किया गया है.
इसी तरह, कांकाठेर स्टेशन पर डाउन दिशा की ट्रेनों में सबसे पहले ट्रेन संख्या 54076 रात 02:34 बजे पहुंचकर 02:36 बजे रवाना होगी. सुबह के समय ट्रेन संख्या 22454 (08:15 से 08:17 बजे) और ट्रेन संख्या 15910 (09:30 से 09:32 बजे) यहां रुकेंगी. दोपहर और शाम की ट्रेनों में ट्रेन संख्या 15128 (13:42 से 13:44 बजे), ट्रेन संख्या 13258 (15:20 से 15:22 बजे), ट्रेन संख्या 15060 (16:00 से 16:02 बजे), ट्रेन संख्या 14312/14322 (16:54 से 16:56 बजे) और ट्रेन संख्या 15304 (18:40 से 18:42 बजे) का ठहराव रहेगा. अंत में, रात के समय ट्रेन संख्या 14206 (20:28 से 20:30 बजे), ट्रेन संख्या 14242 (21:44 से 21:46 बजे) और ट्रेन संख्या 14208 (22:00 से 22:02 बजे) कांकाठेर स्टेशन पर रुकेंगी.

राजघाट और बालावाली स्टेशन पर भी रुकेंगी गाड़ियां
श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए रेलवे प्रशासन ने राजघाट और बालावाली स्टेशनों पर भी चुनिंदा ट्रेनों को अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है. इसके तहत राजघाट स्टेशन पर अप दिशा में जाने वाली ट्रेन संख्या 14313 मंगलवार, 24 नवंबर को सुबह 11:34 बजे पहुंचकर दो मिनट के ठहराव के बाद 11:36 बजे रवाना होगी. वहीं, डाउन दिशा की बात करें तो ट्रेन संख्या 14320 बुधवार, 25 नवंबर को दोपहर 14:10 बजे राजघाट स्टेशन पर पहुंचेगी और 14:12 बजे अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करेगी.
इसी तरह बालावाली स्टेशन पर भी सोमवार, 23 नवंबर से बुधवार, 25 नवंबर तक कई प्रमुख ट्रेनों का दो-दो मिनट का ठहराव निर्धारित किया गया है. इस दौरान अप दिशा में ट्रेन संख्या 14113 सुबह 09:25 से 09:27 बजे तक, ट्रेन संख्या 15011 सुबह 10:56 से 10:58 बजे तक और ट्रेन संख्या 13151 रात 21:40 से 21:42 बजे तक बालावाली स्टेशन पर रुकेगी. इसके अलावा डाउन दिशा की ट्रेनों में ट्रेन संख्या 13152 सुबह 06:57 से 06:59 बजे तक, ट्रेन संख्या 14114 दोपहर 15:49 से 15:51 बजे तक और ट्रेन संख्या 15012 रात 20:54 से 20:56 बजे तक यहां रुककर आगे बढ़ेंगी.

दो जोड़ी अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन
मेले के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को संभालने के लिए भारतीय रेलवे ने दो जोड़ी अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. इन विशेष ट्रेनों के संचालन से श्रद्धालुओं और दैनिक यात्रियों को आवाजाही में काफी सुविधा मिलेगी. पहली मेला स्पेशल ट्रेन मुरादाबाद और गाजियाबाद के बीच (गाड़ी संख्या 04301/04302) मंगलवार, 24 नवंबर 2026 को दोनों दिशाओं से चलाई जाएगी. इसके तहत ट्रेन संख्या 04301 मुरादाबाद से दोपहर 12:50 बजे रवाना होगी और अमरोहा (13:20), गजरौला (13:38), कांकाठेर (13:50), गढ़मुक्तेश्वर (14:10), हापुड़ (14:35) तथा पिलखुवा (14:50) स्टेशनों पर रुकते हुए दोपहर 15:35 बजे गाजियाबाद पहुंचेगी. वापसी में, ट्रेन संख्या 04302 गाजियाबाद से शाम 16:20 बजे प्रस्थान कर पिलखुवा (16:45), हापुड़ (17:00), गढ़मुक्तेश्वर (17:28), कांकाठेर (17:50), गजरौला (18:10) और अमरोहा (18:30) होते हुए शाम 19:20 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी.
दूसरी स्पेशल ट्रेन हरिद्वार और दिल्ली जंक्शन के बीच (गाड़ी संख्या 04303/04304) 24 और 25 नवंबर 2026 को संचालित की जाएगी. ट्रेन संख्या 04303 दिल्ली जंक्शन से रात 22:25 बजे चलकर गाजियाबाद (23:05), मेरठ सिटी (23:52), मुजफ्फरनगर (00:40), टपरी (01:35) और रुड़की (02:22) के रास्ते तड़के 04:25 बजे हरिद्वार पहुंचेगी. वहीं, वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04304 दोपहर 15:25 बजे हरिद्वार से रवाना होकर रुड़की (16:22), टपरी (17:00), मुजफ्फरनगर (17:45), मेरठ सिटी (18:35) और गाजियाबाद (19:38) रुकते हुए रात 20:30 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी.

बुलंदशहर-तिलक ब्रिज-बुलंदशहर मेमू के रूट में बदलाव
यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने बुलंदशहर–तिलक ब्रिज–बुलंदशहर मेमू (MEMU) ट्रेन संख्या 64567/64568 के रूट में एक अहम बदलाव किया है। इस नए फैसले के तहत, यह ट्रेन अब हापुड़ जंक्शन से बुलंदशहर जाने के बजाय गढ़मुक्तेश्वर तक चलाई जाएगी. नए शेड्यूल के मुताबिक, 23 नवंबर 2026 को ट्रेन संख्या 64568 हापुड़ जंक्शन से रात 08:48 बजे (20:48) रवाना होगी। यह ट्रेन रास्ते में रात 08:56 बजे बाबूगढ़, 09:03 बजे कुचेसर रोड और 09:10 बजे सिंभावली स्टेशन पर रुकते हुए रात 10:00 बजे गढ़मुक्तेश्वर पहुंचेगी.
यह भी पढ़ें- कानपुर-बेंगलुरु स्पेशल ट्रेन के बढ़ाए गए फेरे; जानें नया शेड्यूल, कब और किस दिन चलेंगी ये गाड़ियां?
वहीं, वापसी में 24 नवंबर 2026 को ट्रेन संख्या 64567 सुबह 05:25 बजे गढ़मुक्तेश्वर से अपनी यात्रा शुरू करेगी. यह सुबह 05:33 बजे सिंभावली, 05:45 बजे कुचेसर रोड और 05:54 बजे बाबूगढ़ होते हुए सुबह 06:35 बजे हापुड़ जंक्शन पहुंचेगी. इस बदलाव से गढ़मुक्तेश्वर और आसपास के क्षेत्रों के दैनिक यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं