विज्ञापन

चलती ट्रेन में महिला ब्यूटीशियन का फोड़ा सिर, बेटी को जड़ा थप्पड़... GRP जवान पर गुंडागर्दी के आरोप- Video

लुधियाना की ब्यूटीशियन रूबी से चलती ट्रेन में GRP जवान की मारपीट का वीडियो वायरल हुआ. आरोप है कि मुरादाबाद में सीट विवाद में जवान ने महिला का सिर फोड़ा और बेटी को थप्पड़ मारा. पीड़िता ने निष्पक्ष जांच की मांग की है.

चलती ट्रेन में महिला के साथ मारपीट.
Photo: Screengrab
  • मुरादाबाद स्टेशन पर जननायक एक्सप्रेस में सीट को लेकर GRP जवान ने महिला से मारपीट की.
  • वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी महिला को नीचे गिराकर पीटता दिख रहा है.
  • पीड़िता ने बताया कि उसे नजीबाबाद में चेन पुलिंग कर उतारा गया और थाने में रातभर बैठाया गया.

लुधियाना की ब्यूटीशियन से चलती ट्रेन में GRP जवान की गुंडागर्दी का कथित वीडियो वायरल हो गया है. आरोप है कि मुरादाबाद स्टेशन पर जननायक एक्सप्रेस में सीट को लेकर विवाद में जवान ने महिला का सिर फोड़ दिया और उसकी बेटी को थप्पड़ जड़ दिया. पीड़िता का दावा है कि बाद में उसे थाने में रातभर बैठाकर रखा गया और बैग ट्रेन में ही छूट गया. ट्रेन के अंदर कथित मारपीट से जुड़ा मामला सामने आने के बाद रेलवे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं.

पीड़ित महिला.

पीड़ित महिला.
Photo Credit: NDTV

क्या है पूरा मामला?

बिहार के मोतिहारी से अपनी तीन बेटियों के साथ लुधियाना लौट रहीं हैबोवाल की निवासी ब्यूटीशियन रूबी के साथ उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर जननायक एक्सप्रेस में जमकर मारपीट की गई. घटना का 1 मिनट 13 सेकेंड का वीडियो सामने आया है, जिसमें पुलिसकर्मी महिला के साथ हाथा-पाई करते और उसे नीचे गिराकर पीटते दिखाई दे रहा है. इस दौरान महिला की बेटियों ने मां को बचाने की कोशिश की तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की की गई.

पीड़िता रूबी के मुताबिक, तबीयत खराब होने और बीपी लो होने की वजह से वह जनरल कोच की सीट पर लेटी हुई थी. उसकी तीन बेटियां पास में बैठी थीं. इसी दौरान मुरादाबाद स्टेशन से दो जीआरपी जवान कुछ महिला यात्रियों के साथ कोच में चढ़े. उन्होंने सीट खाली करवाने को कहा. रूबी की बेटी ने एक महिला को बच्चे के साथ बैठने के लिए जगह भी दे दी, लेकिन जवान दूसरी महिला को भी सीट दिलाने की जिद पर अड़ गया.

रूबी का आरोप है कि नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर चेन पुलिंग कर उन्हें ट्रेन से उतारा गया. पुलिसकर्मियों ने उन्हें रात करीब 7 बजे से सुबह 4 बजे तक थाने में बैठाए रखा. इस दौरान गहनों और कैश से भरा उनका बैग ट्रेन में ही छूट गया. महिला ने आरोप लगाया कि थाने में उससे मनमुताबिक बयान देने का दबाव बनाया गया और ऐसा न करने पर केस दर्ज कर जेल भेजने की धमकी दी गई।.

पीड़िता के मुताबिक, पति की तबीयत खराब होने की वजह से वह जल्दबाजी में लुधियाना लौट रही थी. बैग छूटने की वजह से उनके पास किराए के पैसे तक नहीं बचे थे. किसी तरह दूसरी ट्रेन से लुधियाना पहुंचकर उसने अपना मेडिकल करवाया. अब वह लुधियाना जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज करवाने की तैयारी कर रही हैं. घटना का वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपी जवान के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है.

यह भी पढ़ें | बिहार के रक्सौल से काठमांडू ढाई घंटे में, 136 KM लंबी रेल लाइन में 13 स्टेशन; भारत-नेपाल रेल कनेक्टिविटी बढ़ेग

यह भी पढ़ें | चलती ट्रेन में सीट को लेकर दो महिलाओं ने एक दूसरे को जमकर पीटा, सिपाहियों से भी गुत्थम-गुत्थी, 6 लोगों पर FIR

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Railways, Crime News, Train, GRP Jawan, Moradabad
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com