विज्ञापन

9 और 10 सितंबर को प्रभावित रहेंगी इस रूट की 13 ट्रेनें; देखें रद्द और री-शेड्यूल रेल गाड़ियों की पूरी लिस्ट

दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) के काजीपेट बल्लारशाह सेक्शन पर जम्मीकुंटा और पोटकापल्ली स्टेशनों के बीच ऑटोमेटिक ब्लाक सिग्नलिंग शुरू करने के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य चल रहा है. इसके चलते 9 और 10 सितंबर 2026 को 13 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. यात्रा पर निकलने से पहले रद्द, री-शेड्यूल और नियंत्रित की गई ट्रेनों की सूची जरूर देख लें.

9 और 10 सितंबर को प्रभावित रहेंगी इस रूट की 13 ट्रेनें; देखें रद्द और री-शेड्यूल रेल गाड़ियों की पूरी लिस्ट
काजीपेट बल्लारशाह रूट पर नॉनइंटरलॉकिंग काम: 13 ट्रेनें प्रभावित
NDTV

Train Cancelled List: दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) से सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए रेलवे ने अहम अलर्ट जारी किया गया है. इसमें बताया गया है कि काजीपेट बल्लारशाह रेल खंड पर स्थित जम्मीकुंटा और पोटकापल्ली स्टेशनों के बीच 17 किलोमीटर लंबे रास्ते पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग प्रणाली को चालू करने के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है. इस तकनीकी काम की वजह से 9 और 10 सितंबर 2026 को कुल 13 ट्रेन सेवाओं के शेड्यूल में बदलाव किया गया है. इनमें से कुछ ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया गया है, जबकि कुछ को आंशिक रूप से निरस्त या री-शेड्यूल किया गया है.

भारतीय रेलवे ने दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) से सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए अहम अलर्ट जारी किया है. रेलवे की ओर से जारी इस इस अलर्ट में बताया गया है कि काजीपेट बल्लारशाह रेल खंड पर स्थित जम्मीकुंटा और पोटकापल्ली स्टेशनों के बीच 17 किलोमीटर लंबे मार्ग पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग (Automatic Block Signaling) प्रणाली को चालू करने के लिए नॉन इंटरलॉकिंग (NI) का काम किया जा रहा है. इस तकनीकी काम की वजह से  9 और 10 सितंबर 2026 को कुल 13 ट्रेन सेवाओं के शेड्यूल में बदलाव किया गया है. इनमें से कुछ ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया गया है, जबकि कुछ को आंशिक रूप से निरस्त (Partially Cancelled) या री-शेड्यूल (Rescheduled) किया गया है.

10 सितंबर को पूरी तरह रद्द रहने वाली ट्रेनें 

दक्षिण मध्य रेलवे ने 10 सितंबर को 2 ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह से रद्द कर दिया है. 

ट्रेन नंबर और ट्रेन का नाम  रूट रद्द रहने की तारीख 
17003 | काजीपेट – सिरपुर टाउनकाज़ीपेट – सिरपुर टाउन10 सितंबर 2026
17004 | बल्लारशाह – काजीपेटबल्लारशाह – काजीपेट10 सितंबर 2026


आंशिक रूप से रद्द रहने वाली ट्रेनें

10 सितंबर को नीचे बताई गई 4 ट्रेनें अपने निर्धारित मार्ग के सिर्फ एक हिस्से पर ही चलेंगी. इसकी लिस्ट नीचे दी गई है. 

  •  ट्रेन सं. 17033 (भद्राचलम रोड – बल्लारशाह): यह ट्रेन वारंगल से बल्लारशाह के बीच रद्द रहेगी.
  •  ट्रेन सं. 17034 (सिरपुर टाउन – भद्राचलम रोड): यह ट्रेन सिरपुर टाउन से वारंगल के बीच रद्द रहेगी.
  •  ट्रेन सं. 17011 (हैदराबाद – सिरपुर कागजनगर): यह ट्रेन काजीपेट से सिरपुर कागजनगर के बीच रद्द रहेगी.
  •  ट्रेन सं. 17012 (सिरपुर कागजनगर – बीदर): यह ट्रेन सिरपुर कागजनगर से काजीपेट के बीच रद्द रहेगी.

60 मिनट की देरी से री-शेड्यूल की गई ट्रेनें

10 सितंबर को रवाना होने वाली 3 ट्रेनों के प्रस्थान समय में 1 घंटे का बदलाव किया गया है:

  • ट्रेन सं. 17233 (सिकंदराबाद – सिरपुर कागजनगर): 60 मिनट की देरी से रवाना होगी.
  • ट्रेन सं. 67771 (सिरपुर टाउन – करीमनगर): 60 मिनट की देरी से रवाना होगी.
  • ट्रेन सं. 67773 (करीमनगर – बोधन): 60 मिनट की देरी से रवाना होगी.

रास्ते में नियंत्रित की जाने वाली ट्रेनें

9 और 10 सितंबर को होने वाले ब्लॉक की वजह से 4 लंबी दूरी की ट्रेनों को 30 से 75 मिनट तक नियंत्रित किया जाएगा. 

  •  ट्रेन सं. 22365 (दानापुर – SMVT बेंगलुरु): 9 सितंबर को 75 मिनट के लिए नियंत्रित की जाएगी.
  •  ट्रेन सं. 22366 (SMVT बेंगलुरु – दानापुर): 9 सितंबर को 45 मिनट के लिए नियंत्रित की जाएगी.
  •  ट्रेन सं. 12622 (नई दिल्ली – चेन्नई सेंट्रल): 9 सितंबर को 30 मिनट के लिए नियंत्रित की जाएगी.
  •  ट्रेन सं. 16031 (चेन्नई सेंट्रल – श्री माता वैष्णो देवी कटरा): 10 सितंबर को 30 मिनट के लिए नियंत्रित की जाएगी.

यह भी पढ़ें- Train में यात्रा के दौरान शराब ले जा सकते हैं या नहीं? जानें रेलवे का क्या है कानून

 रेल यात्रियों के लिए जरूरी सलाह

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ऑटोमेटिक ब्लाक सिग्नलिंग शुरू होने से ट्रेनों के बीच सुरक्षित दूरी बनी रहेगी और इस सेक्शन पर ट्रेनों की स्पीड व क्षमता में सुधार होगा. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन के लिए निकलने से पहले NTES ऐप या रेलवे हेल्पलाइन 139 पर अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस अवश्य जांच लें.

यह भी पढ़ें- दिवाली-छठ के लिए रेलवे ने शुरू की 15 स्पेशल ट्रेनें, टिकट बुकिंग हुई शुरू, फटाफट सीट कर लें बुक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Train Cancelled, Train Cancelled List, Upcoming Cancelled Trains, Cancelled Train
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com