अगर आप दिवाली-छठ में घर जाने के लिए ऑनलाइन टिकट बुक करने की तैयारी कर रहे हैं तो टिकट रिजर्वेशन करते समय सावधानी बरतनी होगी. क्योंकि टिकट बुकिंग के दौरान आपने गलत जानकारी जैसे यात्रियों के नाम, जेंडर, मोबाइल नंबर गलत भरते हैं तो आपको काफी परेशाना झेलनी पड़ सकती है. इसके साथ ही जब आप टिकट को कैंसिल कराते हैं तो रिफंड मिलने में भी आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. IRCTC ने इन गलतियों को नहीं करने की बात कही है.
IRCTC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यात्रियों से कहा है कि वह टिकट बुकिंग करा रहे हैं तो सवाधान रहें. यात्री टिकट बुक करने से पहले सभी जानकारियों को अच्छी तरह से चेक करें. यह भी चेतावनी दी है कि आप फर्जी एजेंट से टिकट कटाने के झांसे में नहीं आए आप केवल IRCTC के चैनल और एजेंट से ही टिकट की बुकिंग कराएं.
सावधान!
— IRCTC (@IRCTCofficial) September 2, 2026
यात्रियों से निवेदन है की टिकट हमेशा अधिकृत माध्यमों व एजेंट्स से ही बुक करें तथा बुकिंग के समय अपने नाम, लिंग, उम्र एवं मोबाइल नंबर की जांच करें।
गलत जानकारी से न सिर्फ यात्रा के समय परेशानी हो सकती है, बल्कि टिकट रद्द करने या रिफंड में कठिनाई आ सकती है।
सही टिकट =… pic.twitter.com/jtBPEGujpc
टिकट बुक कराते समय दो बार चेक करें डिटेल
IRCTC ने यात्रियों को सलाह दी है कि टिकट बुकिंग के समय दी जा रही जानकारियों को दो बार चेक करें. टिकट लेते समय यात्री का पूरा नाम सही-सही दर्ज करें. जेंडर की जानकारी भी सही चुने और उम्र भी दर्ज करें. इसके अलावा मोबाइल नंबर भी सही-सही दर्ज करें. क्योंकि टिकट की सारी जानकारी दर्ज मोबाइल नंबर पर भेजे जाते हैं. जबकि कंफर्मेशन और रिफंड की जानकारी उसी नंबर पर भेजे जाते हैं.
बता दें, कई बार आपको टिकट लेने की जल्दी होती है तो आप अनजान एजेंट की सहायता लेने की कोशिश करते हैं. लेकिन आप चेक नहीं करते हैं कि वह एजेंट सही है या नहीं. फर्जी एजेंट आपसे पैसे वसूल लेते हैं. कभी-कभी फर्जी टिकट भी यात्रियों को दे देते हैं.
यह भी पढ़ेंः
260 वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में होगी टॉप फैसिलिटी, मिलेगी फ्लाइट वाली लग्जरी फील
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं