वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) प्रीमियम चेयर कार सेवा के रूप में शुरू की गई थी. लेकिन अब इसका विस्तार किया जा रहा है और इसे अब रात के समय चलाने के दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है. रेलवे अब वंदे भारत स्लीपर के कुल 260 रेक तैयार कर रही है. इससे लंबी दूरी और ज्यादा रूट्स पर सेमी हाई स्पीड रेल यात्रा का बेहतर विकल्प मिलने की उम्मीद है. 180 Kmph की रफ्तार से तेज यात्रा और प्रिमियम फैसिलिटी से यात्रियों को आरामदायक जर्नी मिलने की आशा है.
बता दे, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन इसी साल यानी 2026 में गुवाहाटी से हावड़ा रूट पर सेवा में शामिल की गई थी. जबकि दूसरी ट्रेन ट्रायल पर है और इसकी संभावित रूट बेंगलुरु से मुंबई का नाम सामने आ रहा है. लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में प्रिमियम फैसिलिटी
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आधुनिक रूप से डिजाइन किया जा रहा है. इसे सेमी हाई स्पीड रात्री ट्रेन के रूप में विकसित किया जा रहा है. ऐसा कहा जा रहा है कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की फैसिलिटी राजधानी ट्रेनों से बेहतर हो सकती है जबकि फ्लाइट वाली लग्जरी फील मिल सकती है. ट्रेन में 16 कोच प्रोटटाइप में 11- 3AC, 4- 2AC और 1- फर्स्ट क्लास एसी कोच शामिल किया जा रहा है. यात्रियों की सुविधा के लिए बर्थ को कुशन वाली और अपर बर्थ पर चढ़ने के लिए नया डिजाइन दिया गया है.
इसके अलावा कोच में यात्रा को और ज्यादा आरामदायक बनाने के लिए चार्जिंग प्वाइंट, रीडिंग लाइट, रिफ्रेशमेंट टेबल, CCTV, डिस्प्ले पैन, इंटीग्रेडेट अनाउंसमेंट सिस्टम, नाइट लाइटिंग और मॉड्यूलर पैंट्री जैसी लग्जरी सुविधाएं होगी.

स्पीड के लिए आधुनिक तकनीक
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में डिस्ट्रिब्यूटेड पावर सिस्टम को यूज किया गया है. यह आधुनिक तकनीक है जिसमें ट्रेन के कोच को एक अलग इंजन नहीं बल्कि हर कोच में एक्सिलरेशन सिस्टम लगा होता है. इसका मतलब है कि कोच खुद एक इंजन की तरह काम करता है. इससे ट्रेन तेज रफ्तार पकड़ती है साथ ही जल्दी ब्रेक लगाकर रोका जा सकता है. यह व्यवस्था ट्रेडिशनल लोकोमोटिव ट्रेन से विपरित है.
यह भी पढ़ेंः जम्मू से दक्षिण भारत के लिए पहली टूरिस्ट ट्रेन 14 नवंबर से, 13 दिन-12 रात की धार्मिक यात्रा का कितना आएगा खर्च
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं