विज्ञापन

इंडिगो लाया 'Independence Day Sale, फ्लाइट टिकट पर 20% छूट, ऐसे उठाएं मौके का लाभ

हैप्पी इंडिपेंडेंस डे सेल’ के तहत इंडिगो अपने ग्राहकों को फ्लाइट की टिकट बुकिंग पर भारी छूट दे रही है. साथ ही अन्य सुविधाओं पर भी विशेष छूट है. यहां जानते हैं इंडिगो के खास ऑफर के बारे में-'

इंडिगो लाया 'Independence Day Sale, फ्लाइट टिकट पर 20% छूट, ऐसे उठाएं मौके का लाभ
Indigo Special offer : इंडिगो लाया 'Independence Day Sale

इंडिगो ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने ग्राहकों के लिए ‘हैप्पी इंडिपेंडेंस डे सेल' शुरू की है. इस खास ऑफर के तहत यात्रियों को फ्लाइट टिकट बुकिंग पर 20 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है. यह छूट इंडिगो की डॉमेस्टिक और इंटरनेशनल रूटों पर ऑपरेट चुनिंदा नॉन-स्टॉप फ्लाइट्स के बेस फेयर पर उपलब्ध है. ऐसे में अगर आप कम खर्च में हवाई यात्रा का प्लान कर रहे हैं, तो यह आपके लिए एक सुनहरा मौका हो सकता है. यहां जानते हैं इंडिकों की इस सेल से जुड़ी कुछ अहम बातें-

कब से कबतक की कर सकते हैं बुकिंग

इंडिगो का यह ऑफर 13 अगस्त से 16 अगस्त 2026 तक उपलब्ध रहेगा. वहीं, जिन्होंने इस सेल के तहत टिकट बुकिंग की है, उनकी टिकटों पर यात्रा की अवधि 16 अगस्त से 31 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित की गई है. ऐसे में रांची से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु समेत अन्य प्रमुख शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह राहत भरी खबर है. 

कैसे उठा सकते 20 प्रतिशत तक की छूट का लाभ?

अगर आप भी इस सेल का लाभ उठाना चाहते हैं, तो इंडिगो की वेबसाइट, मोबाइल ऐप और 6E Sky प्लेटफॉर्म के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं. ऑफर का लाभ लेने के लिए INDIGO80 प्रोमो कोड का इस्तेमाल करना होगा. हालांकि, 20 प्रतिशत छूट अधिकतम सीमा है और वास्तविक छूट किराए, सीटों की उपलब्धता तथा ऑफर की शर्तों पर निर्भर करेगी.

एड-ऑन्स पर भी है भारी छूट

बेस फेयर पर छूट के अलावा इंडिगो अपने यात्रियों को कई एंसिलरी सेवाओं पर भी खास ऑफर दे रहा है. इन ऑफर के तहत फेयर होल्ड सुविधा का लाभ सिर्फ 20 रुपये में लिया जा सकता है. वहीं,  इंडिगो अपफ्रंट के जरिए यात्री सिर्फ 999 रुपये से अपनी सीट को अपग्रेड कर सकते हैं. हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि फेयर होल्ड और अपफ्रंट से जुड़े ये ऑफर सिर्फ इंडिगो के डायरेक्ट बुकिंग चैनलों, जैसे एयरलाइन की वेबसाइट, मोबाइल ऐप और 6E Sky के जरिए टिकट बुक करने पर ही उपलब्ध होंगे.

ये भी पढ़ें - Exclusive: 4 सेकंड तक एयर इंडिया फ्लाइट पर कोई कंट्रोल नहीं था, हवा में फेल हुए तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम, खौफनाक टर्बुलेंस पर खुलासा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IndiGo, Independance Day, Flights, Air Ticket, Travel Deals
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com