कल 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस है. बता दें कि साल 2026 में भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने वाला है. ऐसे में हर और देशभक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है. इसी कड़ी में हम भी यहां आपके लिए कुछ खास संदेश और तस्वीरें लेकर आए हैं. आप इन्हें फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम के जरिए अपनों को भेजकर Independence Day 2026 की शुभकामनाएं दे सकते हैं और देशभक्ति के इस उत्सव को और खास बना सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं इनपर-
इन संदेशों के साथ अपनों को दें स्वतंत्रता दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं

सारे जहां से अच्छा, हिन्दोस्तां हमारा.
हम बुलबुलें हैं इसकी, यह गुलिस्तां हमारा.
स्वतंत्रता दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं
अपनी आजादी को हम हरगिज मिटा सकते नहीं,
सर कटा सकते हैं लेकिन सर झुका सकते नहीं,
हमने सदियों में ये आजादी की नेमत पाई है,
सैंकड़ों कुर्बानियां देकर ये दौलत पाई है,
मुस्कुरा कर खाई हैं सीनों पे अपने गोलियां,
कितने वीरानों से गुजरे हैं तो जन्नत पाई है,
खाक में हम अपनी इज्जत को मिला सकते नहीं,
अपनी आजादी को हम हरगिज मिटा सकते नहीं.
स्वतंत्रता दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं

दे सलामी इस तिरंगे को, जिससे तेरी शान है,
सिर हमेशा ऊंचा रखना इसका, जब तक जान में जान है.
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
कुछ नशा तिरंगे की आन का है,
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है,
हम लहराएंगे हर जगह यह तिरंगा,
नशा यह हिंदुस्तान का है.
Happy Independence Day

तू ही मेरी मंजिल, पहचान तुझी से,
पहुंचू मैं जहां भी, मेरी बुनियाद रहे तू,
ऐ वतन, वतन मेरे, आबाद रहे तू,
मैं जहां रहूं जहां में याद रहे तू.
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
तलवारों पे सिर वार दिए,
अंगारों में जिस्म जलाया है,
तब जाके कहीं हमने सिर पे,
ये केसरी रंग सजाया है.
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

वतन है मेरा सबसे महान,
प्रेम सौहार्द का दूजा नाम,
वतन-ए-आबरू पर है सब कुर्बान,
शांति का दूत है मेरा हिन्दुस्तान.
Happy Independence Day
यह भी पढ़ें- Independence Day 2026: ये Prompt डालकर AI से बनवाएं अपने देशभक्ति से भरे वीडियो और फोटोज, जानें आसान तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं