विज्ञापन

रेलवे स्टेशनों पर बनेगा नया ग्रूमिंग जोन! ट्रेन के इंतज़ार के वक्त सैलून में अब यात्री खुद को दे सकेंगे नया लुक

unisex Salon at Railways station: ट्रेनें लेट होने पर या स्टेशन पर जल्दी पहुंचने पर यात्रियों को घंटों खाली बैठकर इंतजार करना पड़ता है. इसी समय का सदुपयोग करने के उद्देश्य से रेलवे परिसरों में मॉडर्न यूनिसेक्स सैलून खोलने की योजना बनाई गई है. जानिए क्या हैं इसकी मुख्य विशेषताएं और पूरा प्लान.

रेलवे स्टेशनों पर बनेगा नया ग्रूमिंग जोन! ट्रेन के इंतज़ार के वक्त सैलून में अब यात्री खुद को दे सकेंगे नया लुक
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में अब यात्री बोर नहीं होंगे.
NDTV

भारतीय रेलवे सफर के लिए स्टेशन पर गाड़ी के लिए इंतजार के समय को अपने यात्रियों के लिए उपयोगी बनाने का दिशा एक अनोखी पहल शुरू करने जा रहा है. अब रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते हुए यात्री बोर होने के बजाय बाल कटवाने, शेविंग और अन्य ग्रूमिंग सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे. प्रयागराज मंडल के अलीगढ़ जंक्शन और टूंडला जंक्शन रेलवे स्टेशनों से इस सेवा की शुरुआत की जा रही है. यहां स्टेशन परिसर के सर्कुलेटिंग एरिया में यूनिसेक्स सैलून खोले जाएंगे. 24 अक्टूबर को इस व्यावसायिक ठेके के लिए ई-नीलामी की जाएगी.  

स्टेशन पर यूनिसेक्स सैलून

रेलवे बोर्ड की ओर से जारी सूचना और दिशानिर्देशों के मुताबिक इस सुविधा की मुख्य विशेषताएं ये है कि रेलवे स्टेशनों के सर्कुलेटिंग एरिया में ही आधुनिक इंटीरियर वाले यूनिसेक्स सैलून स्थापित किए जाएंगे. यानी इस सैलून में पुरुष और महिला दोनों यात्री हेयरकट, शेविंग, हेयर स्टाइलिंग और बुनियादी ग्रूमिंग सर्विस का फायदा ले सकेंगे. सैलून के संचालन और रखरखाव का ठेका 5 वर्षों की अवधि के लिए दिया जाएगा. इस योजना पर अमल शुरू हो जाने से लंबी दूरी की यात्रा से पहले या कनेक्टिंग ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री अपने खाली समय में खुद को ग्रूम कर सकेंगे.

 24 अक्टूबर को होगी ई-नीलामी

सैलून की स्थापना और संचालन को पारदर्शी बनाने के लिए रेलवे प्रशासन ने ई ऑक्शन की तारीख भी तय कर दी है. 

  • ई-नीलामी तारीख: 24 अक्टूबर 2026
  •  समय: दोपहर 12:00 बजे
  •  ई-ऑक्शन माध्यम: रेलवे के आधिकारिक IREPS पोर्टल के माध्यम से इच्छुक व योग्य एजेंसियां बोली प्रक्रिया में हिस्सा ले सकती हैं.

यह भी पढ़ें-  दशहरा, दीपावली और छठ पर मुंबई से अयोध्या के लिए चलेगी 24 स्पेशल ट्रेनें! फटाफट बुक करें कंफर्म टिकट

दूसरे स्टेशनों पर भी बढ़ सकती है सुविधा

अगर अलीगढ़ और टूंडला रेलवे स्टेशन पर यह प्रयोग सफल रहता है, तो प्रयागराज मंडल के दूसरे प्रमुख स्टेशनों जैसे कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, इटावा के साथ ही देश के दूसरे बड़े रेलवे स्टेशनों पर भी इस यूनिसेक्स सैलून मॉडल को लागू किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें- दिवाली और छठ पर पुणे से मुजफ्फरपुर के लिए चलेंगी 24 त्योहार स्पेशल ट्रेनें, देखें टाइमटेबल, रूट और टिकट बुकिंग की पूरी जानकारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IRCTC, Railway Passenger, Indian Railways, Passenger Facilities, Aligarh Railway Station
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com