विज्ञापन

रेलवे आपके घर तक पार्सल पहुंचाएगा, कोरियर कंपनियों जैसे सामान की पिकअप-डिलिवरी, दिल्ली-मुंबई समेत 8 शहरों से सेवा शुरू होगी

रेलवे पार्सल की घर से पिक करने के साथ तय पते पर डिलिवरी की नई सेवा शुरू कर रहा है, दिल्ली, मुंबई, पुणे समेत आठ महानगरों से ये पार्सल बुकिंग सेवा प्रारंभ होने जा रही है. इससे कोरियर कंपनियों को तगड़ा प्रतिस्पर्धा मिलेगी.

रेलवे आपके घर तक पार्सल पहुंचाएगा, कोरियर कंपनियों जैसे सामान की पिकअप-डिलिवरी, दिल्ली-मुंबई समेत 8 शहरों से सेवा शुरू होगी
Railway door to door Parcel delivery: रेलवे की पार्सल बुकिंग सेवा
Gemini Graphics
नई दिल्ली:

भारतीय रेलवे अब कोरियर कंपनियों की तरह घर से पार्सल लाने और ले जाने के साथ उसे सीधे आपके दिए पते तक पहुंचाने की तैयारी कर रहा है. उपभोक्ता रेलवे के मोबाइल ऐप से बुकिंग और ऑनलाइन पेमेंट से कर पाएंगे.  ये कोरियर कंपनियों के मुकाबले काफी सस्ता होगा. इससे छोटे व्यापारियों और ऑनलाइन खरीदारों को भी फायदा मिलेगा. आपको रेलवे स्टेशन जाकर सामान की बुकिंग करने और उसे लाने-ले जाने का झंझट नहीं उठाना पड़ेगा. रेलवे घर से ही आपका पार्सल पिक करके उसे समयबद्ध तरीके से पहुंचाएगा.

दिल्ली-मुंबई समेत आठ शहरों में पार्सल सेवा

इस स्कीम का पायलट प्रोजेक्ट कामयाब रहा है. अब यह सेवा दिल्ली, मुंबई समेत देश के आठ शहरों में शुरू होगी. इनमें कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद, हैदराबाद, बेंगलुरु और पुणे भी लिस्ट में हैं. रेलवे ने इसके लिए रेल पार्सल ऐप -घर से घर तक बनाया है. इसे प्राइवेट कोरियर कंपनियों के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की तरह बनाया है. यह ग्राहकों को सीधे सामान आपूर्त करने वाली कंपनियों से जोड़ेगा. ग्राहक ऐप पर ही बुकिंग कर ऑनलाइन भुगतान कर पाएंगे. इससे पार्सल लेकर रेलवे स्टेशन में जाने या पुराने ढंग से फॉर्म भरने का झंझट नहीं उठाना पड़ेगा.

रेल पार्सल कैसे भेजा जाएगा

रेलवे पार्सल की इस सुविधा में कंपनियां पहले कस्टमर के घर से सामान पिक करेंगी और बुकिंग वाले रेलवे स्टेशन तक ले जाएंगी. रेलवे वहां से सामान को ट्रेन के जरिये गंतव्य स्टेशन तक पहुंचाएगा. फिर उस स्टेशन पर दूसरी कोरियर कंपनी आगे सामान तय पते पर डिलिवर करेगी. जैसे आपने दिल्ली से कानपुर के लिए सामान बुक किया तो कंपनी घर से आपका सामान उठाएगी और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक ला जाएगी. वहां से ट्रेन के जरिये सामान कानपुर पहुंचेगा. कानपुर में कंपनी वहां से तय पते पर सामान डिलिवर करेगी. लॉजिस्टिक्स कंपनी ग्राहकों को सामान की पैकेजिंग और अन्य जरूरी देखभाल भी करेंगी. 

बुकिंग करने और कैंसल करने के नियम

पार्सल की बुकिंग 15 दिन पहले करनी होगी. बुकिंग उस ट्रेन की रवानगी से 15 दिन पहले शुरू होगी. ग्राहक ट्रेन छूटने से 24 घंटे पहले तक बुकिंग कर पाएंगे. वहीं लॉजिस्टिक्स कंपनी द्वारा ट्रेन रवाना होने से एक घंटे पहले पार्सल रेल कर्मचारियों को सौंपना होगा.

ये भी पढ़ें - दिल्ली-मेरठ नमो भारत को लेकर बड़ा अपडेट, सफर के साथ अब 1 घंटे में पहुंचेगा पार्सल

ये भी पढ़ें - क्या निकलेगा डिब्बे के अंदर? यहां किलो के भाव बिक रहे हैं खोए हुए पार्सल! इस मार्केट में लोग आजमां रहे हैं अपनी 'किस्मत'

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Railways Parcel Service, Indian Railways, Parcel Booking, Parcel Booking Rules, Courier Delivery
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com