विज्ञापन

दिल्ली-मेरठ नमो भारत को लेकर बड़ा अपडेट, सफर के साथ अब 1 घंटे में पहुंचेगा पार्सल

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर रोजाना औसतन 1.1 लाख यात्री सफर का लुत्फ उठा रहे हैं. यह कॉरिडोर दिल्ली के सराय काले खां और आनंद विहार जैसे सबसे बड़े ट्रांसपोर्ट हब को आपस में जोड़ता है.

दिल्ली-मेरठ नमो भारत को लेकर बड़ा अपडेट, सफर के साथ अब 1 घंटे में पहुंचेगा पार्सल
दिल्ली-मेरठ नमो भारत से पार्सल सर्विस
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • दिल्ली-मेरठ नमो भारत से पार्सल सर्विस की होगी शुरुआत
  • NCRTC ने बड़ी कूरियर कंपनी Blue Dart से किया समझौता.
  • दिल्ली-एनसीआर में माल की आवाजाही तेज और आसान होगी.

दिल्ली-मेरठ नमो भारत (Rapid Rail) को लेकर नया अपडेट सामने आया है. अब इस मॉडर्न ट्रेन नेटवर्क के जरिए सिर्फ लोग ही सफर नहीं करेंगे, बल्कि सामान और एक्सप्रेस पार्सल भी बहुत तेजी से पहुंचाए जा सकेंगे. इसके लिए नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (NCRTC) ने देश की बड़ी कूरियर कंपनी Blue Dart के साथ एक समझौता (MoU) किया है. इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य दिल्ली-एनसीआर में माल की आवाजाही को तेज और आसान बनाना है.

1 घंटे के भीतर पहुंचेगा सामान

यह पूरा कॉरिडोर दिल्ली को मेरठ से एक घंटे से भी कम समय में आपस में जोड़ता है. ऐसे में इस हाई-स्पीड रेल सेवा के जरिए कूरियर और एक्सप्रेस पार्सल महज एक घंटे के भीतर एक शहर से दूसरे शहर पहुंचा दिए जाएंगे. हालांकि, स्टेशन से ग्राहक के घर तक आखिरी छोर की डिलीवरी में कुछ अतिरिक्त समय जरूर लग सकता है. इस व्यवस्था के तहत नमो भारत के नेटवर्क को ब्लू डार्ट के डिलीवरी सिस्टम से पूरी तरह इंटीग्रेट किया जाएगा, जिससे ई-कॉमर्स कंपनियों और आम लोगों को सबसे तेज डिलीवरी का फायदा मिलेगा.

प्रोजेक्ट से होगी कमाई

NCRTC के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल ने बताया कि नमो भारत ट्रेन परियोजना में काफी भारी निवेश किया गया है. यात्रियों के टिकटों से होने वाली आय के अलावा, अब पार्सल और कार्गो सेवा से होने वाली कमर्शियल कमाई से इस प्रोजेक्ट की वित्तीय स्थिति को अतिरिक्त मजबूती मिलेगी. वहीं, डीएचएल (DHL) ई-कॉमर्स के सीईओ पाब्लो सियानो ने भी इस समझौते को NCR में रेल कनेक्टिविटी के जरिए ग्राहकों को बेहतर और सुपरफास्ट कूरियर सेवा देने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है.

रोजाना 1.1 लाख यात्री कर रहे सफर

मौजूदा समय में दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर रोजाना औसतन 1.1 लाख यात्री सफर का लुत्फ उठा रहे हैं. यह कॉरिडोर दिल्ली के सराय काले खां और आनंद विहार जैसे सबसे बड़े ट्रांसपोर्ट हब को आपस में जोड़ता है. इस प्रोजेक्ट के पास दो बड़े डिपो हैं, जिनमें से गाजियाबाद का दुहाई डिपो पूरी तरह चालू है और मेरठ के मोदीपुरम में दूसरे डिपो का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें | पश्चिमी यूपी की लाइफलाइन रेल ट्रैक का दोहरीकरण, गाजियाबाद-मेरठ से शामली तक के रोजाना यात्रियों को होगा फायदा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Meerut Namo Bharat, Delhi Meerut Namo Bharat Corridor, Delhi Meerut Namo Bharat Train, Blue Dart, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com