विज्ञापन

भारतीय डाक विभाग की नई पहल, डाकिया अब साइकिल या बाइक से नहीं...सीधे आसमान के रास्ते पहुंचाएगा चिट्ठी और पार्सल

भारतीय डाक विभाग ने अब टेक्निक का हाथ थामते हुए ड्रोन के जरिए डाक (पार्सल) डिलीवरी की शुरुआत की है. असम में ड्रोन रूट की टेस्टिंग के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में स्काई एयर मोबिलिटी की मदद से 110 रूट तय किए जा रहे हैं.

भारतीय डाक विभाग की नई पहल, डाकिया अब साइकिल या बाइक से नहीं...सीधे आसमान के रास्ते पहुंचाएगा चिट्ठी और पार्सल
डाकिया अब हवा में! असम और हिमाचल प्रदेश में शुरू हुई ड्रोन से डाक सेवा
Photo Source:@hvgoenka

भारतीय डाक सेवा को मॉडर्न टेक्नोलॉजी से जोड़कर एक नया रूप दिया गया है. असम और हिमाचल प्रदेश जैसे मुश्किल पहाड़ी इलाकों में अब ड्रोन के जरिए पार्सल और चिट्ठियां भेजी जा रही हैं. इससे उन इलाकों तक सेवाएं तेजी से पहुंचेंगी, जहां सड़कों के जरिए पहुंचना काफी मुश्किल और समय लगने वाला होता था.

हिमाचल में 2 घंटे का सफर अब महज 7 मिनट में

हिमाचल प्रदेश में डाक विभाग ने स्काई एयर मोबिलिटी के साथ हाथ मिलाया है. यहां कुल 110 ड्रोन रूट्स पर काम चल रहा है, ताकि दूर-दराज के गांवों को आसानी से जोड़ा जा सके. एक रूट पर जब टेस्टिंग की गई तो अच्छे रिजल्ट सामने आए, जिस रास्ते पर गाड़ी या पैदल जाने में 2 घंटे का समय लगता था, वो दूरी ड्रोन ने सिर्फ 7 मिनट में तय कर ली.

असम में 40 रूट्स के प्लान से बदलेगी रूरल कनेक्टिविटी

नॉर्थ-ईस्ट के स्टेट असम में भी ड्रोन डिलीवरी के लिए 40 अलग-अलग रूट्स का प्लान बनाया गया है. नदियों और जंगलों से घिरे एरिया में दवाएं, इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट्स और पार्सल पहुंचाना अब बेहद आसान हो जाएगा. स्काई एयर जैसी टेक कंपनियों के साथ मिलकर ये नेटवर्क तैयार किया जा रहा है. इस कदम से ग्रामीण क्षेत्रों में लॉजिस्टिक्स और डिलीवरी का पूरा तरीका ही बदल जाएगा. सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म 'एक्स' पर इस पोस्ट को आरपीजी ग्रुप के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने शेयर किया गया है.

ये भी पढ़ें:-अमेरिका में ऐसा होता है मिडिल क्लास का घर? भारतीय महिला ने दिखाया 5 करोड़ का आलीशान बंगला, छिड़ गई बहस!
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Post, Drone, Drone Delivery, Assam, Mail
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com