विज्ञापन

क्या निकलेगा डिब्बे के अंदर? यहां किलो के भाव बिक रहे हैं खोए हुए पार्सल! इस मार्केट में लोग आजमां रहे हैं अपनी 'किस्मत'

एम्स्टर्डम के एक मार्केट का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जहां बंद मिस्ट्री पार्सल को वजन के हिसाब से बेचा जा रहा है. लोग अपनी किस्मत आजमाने के लिए इन खोए हुए पार्सलों को खरीद रहे हैं.

क्या निकलेगा डिब्बे के अंदर? यहां किलो के भाव बिक रहे हैं खोए हुए पार्सल! इस मार्केट में लोग आजमां रहे हैं अपनी 'किस्मत'
बिना खोले सामान खरीद रहे लोग, इस स्ट्रीट मार्केट में हो रहा है मिस्ट्री पार्सल का अजीबोगरीब खेल

सोशल मीडिया पर आजकल एक बेहद दिलचस्प और अनोखा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. ये वीडियो नीदरलैंड्स की राजधानी एम्स्टर्डम के एक फेमस स्ट्रीट मार्केट का बताया जा रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में दिखाया गया है कि, कैसे वहां एक स्टॉल पर बंद पार्सलों की ऐसी दुकान सजी है, जिसने हर देखने वाले को हैरत में डाल दिया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, दुकान की टेबल पर रंग-बिरंगे और अलग-अलग साइज के अनगिनत शिपिंग पैकेट बिखरे पड़े हैं. इन पार्सलों की खास बात ये है कि इन्हें आज तक किसी ने खोला नहीं है. बताया जा रहा है कि ये वो पार्सल हैं जो या तो कूरियर कंपनियों से खो गए थे या फिर एयरपोर्ट पर छूट गए थे.

Latest and Breaking News on NDTV

अनोखा बाजार जहां डिब्बा खोलने से पहले ही हो जाता है सौदा

वीडियो में एक महिला बता रही है कि, 'यहां शॉपिंग करने का तरीका भी बेहद अलग और रोमांचक है. ग्राहक अपनी पसंद से कोई भी पैकेट उठाता है और उसे सीधे डिजिटल तराजू पर रख देता है. सामान की कोई निश्चित कीमत नहीं होती, बल्कि उसका प्राइज उसके वजन से तय होता है. ऐसे में भारी पैकेट के लिए ज्यादा पैसे चुकाने पड़ते हैं और हल्के पैकेट कम दाम में मिल जाते हैं.

ये भी देखें-तीन बच्‍चों की मां को 13 साल छोटे युवक से हुआ प्‍यार, मचा बवाल | Read

खरीदने वाले को भी नहीं पता कि अंदर क्या निकलेगा

महिला इस वायरल वीडियो में बता रही है कि, 'खरीददार जब तक पैसे देकर पार्सल को सील तोड़कर खोल नहीं लेता, तब तक उसे पता भी नहीं होता कि उसमें कोई महंगा गैजेट है या फिर मामूली सामान. इसी सरप्राइज और रोमांच की वजह से लोग अपनी किस्मत आजमाने यहां खिंचे चले आ रहे हैं. ये मार्केट अब टूरिस्टस और रील बनाने वालों के लिए एक नया ठिकाना बन गया है.'

ये भी पढ़ें:-60 हजार रुपये महीना कमाती है ये कामवाली, बचत करने का तरीका देख उड़े कॉरपोरेट एम्प्लॉइज के होश

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Street Market, Parcel, Lost Parcel, Viral Video, Shopping Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com