विज्ञापन

ट्रेन के महिला कोच में चढ़ने वाले पुरुषों का अब कटेगा ज्यादा फाइन, जानें क्या है ट्रांसजेंडर के लिए नियम

महिला यात्रियों के लिए रिजर्व कोच में बिना अनुमति चढ़ना नियमों के खिलाफ है. ऐसे यात्रियों के खिलाफ रेलवे की ओर से कार्रवाई और जुर्माना लगाया जा सकता है.

ट्रेन के महिला कोच में चढ़ने वाले पुरुषों का अब कटेगा ज्यादा फाइन, जानें क्या है ट्रांसजेंडर के लिए नियम
महिला कोच में चढ़ने पर पुरुषों पर लगता है फाइन
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

ट्रेन में महिलाओं के लिए आरक्षित कोच होता है. वहीं महिला कोच जुड़े कुछ नियम होते हैं. ट्रेन में महिला कोच की व्यवस्था की गई है, जिससे की महिला यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो. हालांकि कई स्टेशनों पर महिला कोच में पुरुष यात्री चढ़ जाते हैं. लेकिन आप महिला कोच में चढ़ते हुए पकड़े जाते हैं तो उनको दिक्कत हो सकती है. चेकिंग के दौरान महिला कोच में पुरुषों के चढ़ने पर फाइन किया जा सकता है.

रेलवे ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर बताया है कि महिला यात्रियों के लिए रिजर्व कोच में बिना अनुमति चढ़ना नियमों के खिलाफ है. ऐसे यात्रियों के खिलाफ रेलवे की ओर से कार्रवाई और जुर्माना लगाया जा सकता है.

कितना लगेगा जुर्माना

अगर कोई पुरुष यात्री बिना किसी इजाजत के ट्रेन के महिला कोच में घुसता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है. इस तरह के केस में शुरुआती तौर पर 500 रुपये का फाइन लगाया जा सकता है. अगर वह दोषी पाया गया तो उस पर 2500 रुपये का जुर्माना हो सकता है. वहीं कोई यात्री जुर्माना बरने से इनकार करता है तो उस पर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है. ऐसे में महिला कोच में चढ़ने से पहले उसकी जांच जरूर कर लेना चाहिए.

ट्रांसजेंडर यात्रियों के लिए क्या है नियम

रेलवे ट्रांसजेंडर यात्रियों के महिला कोच में चढ़ने को लेकर कहा है कि कानूनी रूप से पहचान और दस्तावेजों के आधार पर ट्रांसजेंडर महिलाएं (यदि उनके पास महिला के रूप में पहचान या वैध टिकट/पहचान पत्र है) महिलाओं के लिए आरक्षित कोचों में यात्रा कर सकती हैं, क्योंकि भारतीय कानून (जैसे NALSA फैसला और ट्रांसजेंडर अधिकार अधिनियम) उन्हें लिंग पहचान का अधिकार देता है. हालांकि पुरुष पहचान पर कार्रवाई हो सकती है. 

यह भी पढ़ेंः 

रेल टिकट में यात्री ने डाल दी गलत उम्र तो TTE ने लगाया चार्ज, जानें क्या है नियम?

आगरा, मथुरा और पलवल के बीच शुरू हुई नई मेमू स्पेशल ट्रेन; जानें टाइम-टेबल, रूट और स्टॉपेज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Train Woman, Women Reserved Coach, Indian Railway, Indian Railway Rules, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com